
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 27, 2020 2:43 AM IST
Buying the correct amount of groceries saves money, time, and the impact of food waste on the environment.
Grocery shopping during COVID-19: कोविड-19 (covid-19) की वजह से भारत में लगा लॉकडाउन (Lockdown) अभी कुछ और दिनों तक चलेगा। जिस तरह लगातार कोरोना वायरस के केसेस (coronavirus cases in India) लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में लोग अटकलें लगा रहे हैं कि लॉकडाउन को 3 मई के बाद और आगे तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में स्थिति में सुधार होने की वजह से लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील दे जा रही है। खैर, जब तक आधिकारिक तौर पर स्थितियां सही ना हो जाएं, ज़िंदगी पुरानी पटरी पर लौटने में समय लगेगा। अब चूंकि, देश के कई हिस्सों को रेड ज़ोन घोषित कर दिया गया। इसीलिए, ज़रूरी चीज़ों की दुकानें भी एक निश्चित समय तक ही खुले रहते हैं। ऐसे में, रोज़मर्रा की ज़रूरतों का सामान खरीदने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं और दुकानों के बाहर एक साथ ढेर सारे लोग खड़े हो जाते हैं।
लेकिन, इन सबके बीच राशन या ग्रॉसरी खरीदते समय भी आपको कोविड-19 इंफेक्शन से बचने के लिए सही सुरक्षा उपाय अपनाने चाहिए। इसीलिए, जब आप ग्रासरी खरीदने जाएं, तो इस तरह की टिप्स फॉलो करें। (Grocery shopping during COVID-19)
सबसे पहले तय करें कि आपको क्या-क्या खरीदना है। अगर आपको एकाध चीज़ों की ही ज़रूरत है, तो कोशिश करें कि घर में जो सामान है उसी में मैनेज करें। जितना हो सके, दुकानों पर जाने से बचें और एक बार में 10-15 दिन का सामान खरीदें। इससे, आपको वहां बार-बार जाने से बचने में मदद होगी।
Immunity: इम्यूनिटी बढ़ाते हैं गर्मियों में मिलने वाले ये फल और सब्ज़ियां, ज़रूर करें सेवन
हालांकि, बरसात और लॉकडाउन जैसी स्थितियों में लोग इंस्टैंट फूड ज़्यादा स्टॉक करते हैं। लेकिन, चूंकि आपको अपने शरीर के पोषण का भी ख्याल रखना होगा। इसीलिए, ऐसी चीज़ें खरीदें, जो ज़्यादा समय तक टिकें और आपको न्यूट्रिशन मिले। ऐसी ही कुछ चीज़ें यह रहीं-
अगर आपको कोविड-19 इंफेक्शन (Covid-19 Symptoms) के कोई लक्षण दिख रहे हैं। तो, दुकान पर जानें से बचें। जैसे, अगर आपको बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ हो तो, आप अपने घर के किसी और व्यक्ति को दुकान पर भेजें। इससे, इंफेक्शन फैलने से रोका जा सकेगा ।
मास्क पहन कर ही दुकान पर जाएं। दुकान में दाखिल होने से पहले अपने हाथों को सैनिटाइज़ करें। दूसरों ग्राहकों से एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। दुकान पर रहते हुए अपने मुंह, नाक और आंखों को छुने से बचें। इसी तरह, एक ही दुकान से सारा सामान खरीदें और फिर उस दुकान से निकलने से पहले हाथों को सैनिटाइज़ करें।
Men's Grooming: लॉकडाउन में जब करें घर पर शेविंग, तो ना दोहराएं ये 5 ग़लतियां, मिलेगी परफेक्ट शेव
जैसे ही घर पहुंचे, साबुन-पानी से हाथ धोएं और फिर सैनिटाइज़र लगाएं। हालांकि, अभी तक कोई ऐसे सबूत नहीं मिले हैं जो साबित करें कि कोविड-19 का इंफेक्शन भोजन से ट्रांसफर हो सकता है। लेकिन, हमेशा सब्ज़ियों और फलों को पानी से साफ करें। हल्के गुनगुने पानी से फल-सब्ज़ियों को धोएं या फिर पानी-नमक के घोल में उन्हें भिगोकर रखें। इस तरह सब्ज़ियों और फलों को साफ करने से पेस्टिसाइड्स और धूल-मिट्टी साफ हो जाती है।