... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 1, 2021 1:49 PM IST
इस एक ट्रिक से आपकी दौड़ने की क्षमता हो जाएगी दोगुनी, जानें कैसे बढ़ाएं अपनी रफ्तार
Tips for fast running in hindi : हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है और दौड़ना यानी की रनिंग भी किसी प्रभावशाली एक्सरसाइज से कम नहीं है। रनिंग में आपको कम से कम समय में एक निश्चित दूरी तय करनी होती है, जिसके लिए काफी मेहनत लगती है। रनिंग के दौरान ऊर्जा और अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आपके शरीर को अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति की आवश्यकता होती है लेकिन आपको इस दौरान रिलैक्स रहने की भी जरूरत है। हालांकि बहुत से लोग तेजी से दौड़ने के लिए क्या-क्या नहीं करते लेकिन हर किसी के लिए दौड़ पाना संभव नहीं होता है।
तेजी से दौड़ने के लिए मन का शांत होना जरूरी है क्योंकि इससे आपके शरीर को आराम मिलता है और आप अधिक से अधिक तेज दौड़ने का प्रयास कर सकते हैं। क्या आपने कभी दौड़ते समय अपने चेहरे के भाव (facial expression) पर ध्यान दिया है? कई अध्ययनों से पता चला है कि जब आपकी दौड़ने की गति और सहनशक्ति बढ़ाने की बात आती है तो आपके चेहरे के भाव की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
अध्ययन के मुताबिक, आपके चेहरे की टाइट मांसपेशियांआपके पूरे शरीर को प्रभावित करती हैं। चेहरे की टाइट मांसपेशियां अक्सर कंधों, पीठ के ऊपरी हिस्से और बाजुओं की मांसपेशियों को अपने आकार बदलने में मदद करती हैं। ये आपके हाथों के साथ-साथ पैर के घुमाव को भी प्रभावित करती हैं। यह कुल-मिलाकर आपको तेजी से दौड़ने (Fast running) में मदद करती हैं। हालांकि इससे चोट और गिरने का खतरा भी बढ़ जाता है।
जब आप दौड़ रहे होते हैं तो शुरू में अपने चेहरे को एक सीध में रख पाना रखना मुश्किल हो सकता है, लेकिन अभ्यास से आप इसमें सफल हो सकते हैं। सबसे पहले अपने फॉर्म पर ध्यान दें और फिर अपने चेहरे पर। अगर आपकी मांसपेशियां टाइट हैं तो यहां कुछ चीजें हैं जो आप कर सकते हैं।
1) हर किलोमीटर के बाद अपने शरीर पर ध्यान दें जैसे सिर से पैर तक देखें कि क्या बदलाव आया है। अगर आप अपने चेहरे पर तनाव महसूस कर रहे हैं तो अपने कंधे थोड़े ढीले छोड़ दें।
2) अपने फेस एक्सप्रेशन को ठीक करने के लिए अपने जबड़े को थोड़ा मोड़ें और अपनी आंखों को थोड़ा झुकाएं।
3) जहां दौड़ रहे हों उस सतह पर अपने शरीर को बिल्कुल सीधा रखें। दौड़ते वक्त रीढ़ सीधी रखनी होगी, कंधे एक सीध में होने चाहिए और नितंब आगे की ओर।
4) इस बात का ध्यान रखें कि आपके हाथ बंधे नहीं हों और पैरों की हर मूवमेंट पर उसके साथ हिलें।
दौड़ते वक्त सांस का रखें ध्यान
दौड़ते वक्त आपकी स्पीड को निर्धारित करने वाला अन्य कारक है कि आप कितनी अच्छी तरह सांस (breathing) ले रहे हैं। अपनी सांस रोककर रखने से आपकी मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है और आप आसानी से थकान महसूस कर सकते हैं। इसलिए सांस लेना बिल्कुल न छोड़ें। दौड़ते वक्त अपनी नाक से सांस लेंऔर अपने मुंह से छोड़ें। अगर आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो अपने मुंह से सांस लें। ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी सांस को बारी-बारी से लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.