
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 29, 2022 10:43 AM IST
Tips For Effective Exercise Walking: सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक करने की सलाह हम में से लगभग हर व्यक्ति को कभी ना कभी मिली ही होगी। बचपन से ही हमें हमारे पीटी टीचर से लेकर घर के बड़े-बुजुर्ग सुबह जल्दी उठकर टहलने या दौड़ने के लिए मोटिवेट करते रहे हैं। वहीं, कई लोग ऐसे हैं भी जो नियमित मॉर्निंग वॉक करने के लिए पार्क, नदी किनारे या बीच पर जाते हैं। सुबह की शुद्ध, ठंडी और ताजी हवा में टहलने से लोगों का मूड तो बेहतर होता ही है इस तरह से वॉक करने से उनके स्वास्थ्य को भी बहुत अधिक फायदा पहुंचता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि वॉक करने का सही तरीका क्या है और वॉक करने के साथ-साथ किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इस बात की जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं होती, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन रुजुता दिवेकर (Celebrity Nutritionist Rujuta Diwekar Tips) ने इसी टॉपिक पर बात की और लोगों को बताया कि वॉक करने के पूरे फायदे पाने के लिए क्या करना चाहिए और क्या हैं इसके स्वास्थ्य लाभ। (Tips For Effective Exercise Walking by Rujuta Diwekar in Hindi.)
रुजुता दिवेकर कहती है कि भले ही वॉक करना एक अच्छी एक्सरसाइज है लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद तभी साबित हो सकता है जब वॉक करने के साथ-साथ लोगों को कुछ और एक्टिविटीज भी करें। रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar Tips) के अनुसार वॉक करने के साथ-साथ लोगों को ये 3 काम भी करने चाहिए-
रुजुता के अनुसार, वॉक की मदद से हेल्दी रहने के लिए के लिए इस बात को समझना होगा कि वर्कआउट के फायदे (benefits of workout) तभी मिलेंगे जब उसमें स्टैमिना बढ़ाने और स्ट्रेचिंग करने की संभावना हो। इसके साथ ही शरीर को स्ट्रेंथ की जरूरत पड़ेगी जो किसी भी एक्सरसाइज को लगातार और लम्बे समय तक फॉलो करने में मदद करेगी। वॉक करते समय भी कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइजेस करें और उतना ही वॉक का टाइम या इटेंसिटी धीरे-धीरे बढ़ाएं।
अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो-
View this post on Instagram