Tips for Detox after Holi: होली में खा लिया है जमकर, तो बढ़ सकता है वेट, इन टिप्स की मदद से करें डिटॉक्स

होली के बाद डिटॉक्स (Detox) करना अहम है। डिटॉक्सिफिकेशन से आपके शरीर से विषैले और ख़तरनाक तत्व बाहर निकल जाते हैं, आप तरोताज़ा, हल्का और हेल्दी महसूस करते है। डिटॉक्स के लिए इन तरीकों को अपनाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 10, 2020 5:10 PM IST

(Tips for Detox after Holi): होली में ढेर सारा शर्बत पीने के बाद अगले दिन अंदाजा़ होता है कि कितनी ज़्यादा चीनी का सेवन कर लिया हमने। इसी तरह पकवानों का स्वाद लेते समय भी हम बेतहाशा कुछ चीज़ें खा लेते हैं। इसीलिए होली के बाद डिटॉक्स (Detox) करना अहम है। डिटॉक्सिफिकेशन से आपके शरीर से विषैले और ख़तरनाक तत्व बाहर निकल जाते हैं, आप तरोताज़ा, हल्का और हेल्दी महसूस करते है। डिटॉक्स के लिए इन तरीकों को अपनाया जा सकता है। ((Tips for Detox after Holi in hindi.)

Food to Detox: बॉडी क्लिंज से स्किन बनती है हेल्दी, चेहरे पर हेल्दी ग्लो और बॉ़डी डिटॉक्स के लिए 4 डायट टिप्स

होली के बाद डिटॉक्स के लिए इन चीज़ों का करें सेवन (Tips for Detox after Holi):

नींबू पानी

डिटॉक्स की बात हो तो सबसे पहले दिमाग में आता है नींबू का नाम। यह खट्टा फल लीवर को उत्तेजित करता है और यूरिक एसिड जैसे जहरीले तत्वों को पिघलाकर शरीर से बाहर निकाल देता है। जल्द डिटॉक्स के लिए एक गिलास नींबू का रस पीएं। शहद मिलाकर नींबू पानी पीने से इसके फायदे बढ़ जाते हैं। (Tips for Detox after Holi)

Lemon and Honey: डिटॉक्स के अलावा भी हैं गर्म पानी में नींबू-शहद मिलाकर पीने के कई फायदे!

पुदीना की पत्तिया:

मिंट यानि पुदीने की हरी पत्तियां अपने ताज़गी भरे स्वाद के लिए जाना जाता है और इसीलिए इसके पत्तों का भारतीय व्यंजनों में काफी उपयोग किया जाता है। यह खाना पचाने में मदद करता है और तुरंत ठंडक पाने के लिए भी काफी अच्छा है।(Tips for Detox after Holi)'

Post Holi Skin and Hair Care Tips: होली के बाद यूं रखें स्किन और बालों का ख्याल

खाएं पानी से भरपूर सब्ज़ियां:

तुरई, ककड़ी या खीरा विषाक्त पदार्थों को शरीर से साफ करने में मदद करता है। ककड़ी में पानी की मात्रा काफी ज़्यादा होती है जो मूत्र प्रणाली या यूरीनरी सिस्टम का काम सुधारता है। इसके अलावा, इसमें काफी कम कैलोरी होती है। 1/2कप कटी हुई ककड़ी से केवल 8 कैलोरी मिलती है।

Shahnaaz Hussain Holi Tips: शहनाज़ हुसैन टिप्स, जो होली के बाद लौटाएंगी आपकी स्किन और बालों की खोयी रौनक

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source