
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : July 9, 2021 1:34 PM IST
कृष्णा श्रॉफ कहती हैं कि उनकी फिटनेस के पीछे उनके भाई टाइगर श्रॉफ का बहुत बड़ा रोल हैं।
बॉलीवुड एक्टर अपनी फिटनेस (Celebrity Fitness) का खूब ध्यान रखते हैं। कई बार ये उनकी पर्सनल च्वॉइस होती है तो कभी-कभी खुद को टीवी पर जमाने रखने के लिए ये जरूरी भी हो जाता है। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा और दिशा पाटनी जैसे कई ऐसे एक्टर हैं जो काफी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और करोड़ों लोगों के लिए इंस्पिरेशन भी हैं। लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसकी फिटनेस के आगे शायद ही कोई एक्ट्रेस टिक पाए! कौन है वो? वो और कोई नहीं बल्कि सबसे फिट एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ हैं। कृष्णा भले ही बॉलीवुड से दूर हैं, जो उनकी खुद की च्वॉइस है लेकिन इसके बावजुद कृष्णा इतनी फिट (Krishna Shroff Fitness) हैं उनके आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फेल हैं। Pinkvilla वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कृष्णा श्रॉफ कहती हैं कि जब वो 14 साल की थी तो उनका वजन 86kg था। वो कहती हैं कि बचपन में वो काफी हेल्दी थी और उनका वजन बहुत जल्दी बढ़ जाता था। इंटरव्यू में कृष्णा ने दिशा पाटनी के वजन को लेकर भी चौंकाने वाली बात कही है। तो आइए जानते हैं कृष्णा श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिटनेस का मंत्र-
View this post on Instagram
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कृष्णा श्रॉफ अपनी फिटनेस का श्रेय अपने भाई टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को देती हैं। कृष्णा श्रॉफ कहती हैं कि उनकी फिटनेस के पीछे उनके भाई टाइगर श्रॉफ का बहुत बड़ा रोल हैं। बल्कि कृष्णा तो अपने भाई को अपना रोल मॉडल और मोटिवेशन कहती हैं। कृष्णा कहती हैं कि शुरुआत में वो अच्छा दिखने के लिए वर्कआउट करती थी लेकिन अब उन्हें वर्कआउट करना काफी पसंद है और इससे वो अच्छा महसूस भी करती हैं। जब कृष्णा से पूछा गया कि उन्होंने टाइगर से कौन सी एक फिटनेस टिप्स ली है तो उन्होंने कहा "मैं कोई एक नहीं बता सकती हूं, क्योंकि मैनें सब कुछ उनसे सीखा है।" जब कृष्णा से उनका फिटनेस मंत्र पूछा गया तो उन्होंने कहा "Consistency यानि कि स्थिरता" वो कहती हैं कि आप रोज चाहे 3 घंटे वर्कआउट कर रहे हो या फिर 30 मिनट, उसे रेगुलर करने की जरूरत है। बता दें कि कृष्णा के भाई टाइगर श्रॉफ की फिटनेस का हर कोई दिवाना है।
View this post on Instagram
मलंग एक्ट्रेस दिशा पाटनी की फिटनेस (Disha Patani Fitness) का भला कौन दिवाना नहीं है? 29 साल की एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहती हैं और स्ट्रीक्ट वर्कआउट रुटीन और डाइट प्लान फॉलो करती हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि दिशा पाटनी ने वूमेन की फिटनेस को एक नया रूप दिया है। दिशा पाटनी की फिटनेसपर कृष्णा श्रॉफ कहती हैं "दिशा पटानी 24x7 शेप में रहती हैं। दिशा का जो मन करता है वो खाती है लेकिन इसका उनका बॉडी पर कोई असर नहीं होता।"
View this post on Instagram
कृष्णा श्रॉफ फिटनेस एंथुसिएस्ट (Celebrity Fitness) हैं लेकिन जब उनसे पूछा गया कि वो कौन सा वर्कआउट हैं वो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है तो कृष्णा कहती हैं कार्डियो। वो कहती हैं "मुझे कार्डियो करना बिल्कुल पसंद नहीं है। शायद कार्डियो करना किसी को पसंद नहीं होता है। मैनें आज तक कोई ऐसा इंसान नहीं देखा जो ये कहता हो कि उसे कार्डियो करना पसंद है।"
View this post on Instagram