हिना खान के ‘फि‍ट और ग्‍लोइंग’ लुक का राज हैं ये खास डाइट

हिना का मानना है कि वेट कंट्रोल रखने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर रखने में वर्कआउट बहुत अहम भूमिका अदा करता है। पर इसमें खास डाइट भी करती है मदद।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : June 9, 2019 1:05 PM IST

कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में हिना खान के रेड कार्पेट लुक को देखकर सभी उनके दीवाने हो गए। यूं भी उनके फैन्‍स की लाइन बहुत लंबी है। खूबसूरत और फि‍ट हिना खान की फि‍टनेस के दीवाने भी कम नहीं हैं। पर क्‍या आप जानते हैं कि उनके इस ‘फि‍ट और ग्‍लोइंग’ लुक का राज क्‍या है। आइए हम बताते हैं आपको इसका जवाब।

नहीं भूलती वर्कआउट

हिना कभी भी वर्कआउट करना नहीं भूलती। वे अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपने वर्कआउट वीडियो डालती रहती हैं। हिना का मानना है कि वेट कंट्रोल रखने और मेटाबॉलिज्‍म को बेहतर रखने में वर्कआउट बहुत अहम भूमिका अदा करता है।

पीती हैं भरपूर पानी

हिना खान की स्लिम बॉडी का राज उनका भरपूर पानी पीना भी है। हिना खान सुबह उठ कर सबसे पहले 4 ग्लास गरम पानी पीती हैं। इसके बाद वह दिन भर में 4 लीटर पानी पी जाती हैं। बेस्ट बात यह है कि हिना खान को जब भूख लगती हैं तो वह खाती कम हैं और पानी ज्यादा पीती हैं। इससे उनको भूख भी कम लगती है। हिना खान हर आधे घंटे की गैप में पानी पीती हैं। इससे उनकी बॉडी का मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें – दो रंग के दिखते हैं हाथ, तो इस तरह कम करें हाथों की टैनिंग

रोज खाती हैं दही

हिना रोज दिन के और रात के खाने में दही खाती हैं। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया हिना के इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। इसके साथ ही दांतों के लिए भी दही का सेवन काफी फायदेमंद है। अगर आपको खूबसूरत और मजबूत दांत चाहिए तो आपको अपनी डाइट में दही को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। वजन घटाने में भी दही कमाल की भूमिका निभाता है। दही आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और कभी भी आपको डल महसूस नहीं होने देता है।

यह भी पढ़ें - खूबसूरत और जवां दिखना है, तो जरूर खाएं इमली

कोकोनट वॉटर देता है फ्रेशनेस

कोकोनट वॉटर हिना खान का फेवरेट है। वह कुछ भी मिस कर सकती हैं मगर, दिन में 2 बार कोकोनट वॉटर पीना नहीं भूलतीं। हिना का मानना है कि कोकोनट पीने से वह हमेशा तरोताजा महसूस करती हैं। उनके शरीर में मेटाबॉलिज्म के स्तर को भी कोकोनट वाटर ही बढ़ाता है। दरअसल, नारियल में करीब 200 मिलीलिटर पानी होता है। यह लो कैलोरी ड्रिंक है। इसमें ढेरों एंटीऑक्सीडेंट्स हैं। अमीनो एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स और विटामिन सी का भी यह अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद cytokinins तत्व चेहरे पर एजिंग मार्क्स को आने से रोकता है। अगर आप भी हिना खान की तरह रोजाना 2 बार नारियल पानी पीती हैं तो आपके शरीर में पानी की कमी कभी नहीं होगी। इसे साथ ही आपकी त्वचा में भी चमक आ जाएगी।

यह भी पढ़ें - लोअर बैक की चर्बी घटाने में मदद करती ही ये एक्‍सरसाइज

फलों का करती हैं सेवन

हिना खान को वेज और नॉन वेज दोनों ही तरह के फूड पसंद हैं मगर, हिना खान दोनों ही कम खाती है। हिना खान ज्यादातर फ्रूट डाइट पर रहती हैं। वह सीजन के हर फल को आहार में शामिल करती हैं। हिना फ्रूट स्मूदीज पीने की भी शौकीन है। रिफाइन शुगर और मैदे से बनी चीजें हिना खान टच भी नहीं करती हैं।