Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Amitabh Bachchan fitness secrets : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। फिलहाल वे सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़ोपति’ के 16वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। अमिताभ न सिर्फ अपने अभिनय को लेकर चर्चा बटोरते हैं, बल्कि 82 की उम्र में अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। इस उम्र में भी उनकी आवाज में जितना भारीपन है, वो शायद आज के समय में किसी यंग लोगों का होगा। साथ ही उनके काम के दौरान एनर्जी लेवल को देखकर भी काफी लोग दंग हो जाते हैं। क्या आप उनके इस फिटनेस का राज जानते हैं? अगर नहीं, तो इस लेख में हम आपको उनके इस फिटनेस का राज बताएंगे। आइए जानते हैं 82 की उम्र में अमिताभ कैसे ( Amitabh Bachchan Fitness Routine ) रखते हैं खुद को फिट?
अक्सर अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर अपनी फिटनेट और घर से जुड़ी कुछ बातों को शेयर करते हुए नजर आते हैं। एक ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि वे अपने दिन की शुरुआत तुलसी के पत्तों के साथ करते हैं।
इसके बाद वे अपने नाश्ते में प्रोटीन शेक, दलिया और बादाम जैसी चीजों का सेवन करते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें नाश्ते में आंवला का जूस और खजूर लेना भी काफी पसंद है।
अमिताभ ने खुलासा किया है कि वे नॉनवेज और मीठी चीजों का सेवन नहीं करते हैं। हालांकि, अपनी जवानी के दौर में वे सभी चीजों का सेवन करते थे, लेकिन अब उन्होंने पूरी तरह से मीठी चीजें, नॉनवेज और चावल खाना छोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया कि जया की पसंदीदा डिश फिश है।
Also Read : 82 साल की उम्र में भी एकदम फिट हैं अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन न सिर्फ अपने डाइट पर पूरा ध्यान देते हैं, बल्कि वर्कआउट पर भी पूरी तरह से उनका ध्यान रहता है। वे अपने आहार में एक बैलेंस डाइट लेते हैं। खुद को फिट रखने के लिए वे योगा (प्राणायाम) भी करते हैं। इसके साथ ही जॉगिंग और वॉकिंग को भी रुटीन में शामिल करते हैं। वे करीब 8 घंटे की नींद लेते हैं, ताकि शरीर में किसी तरह की थकान न रहे।