
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : December 20, 2022 12:34 PM IST
New Year
New Year 2023: नए साल का काफी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दिन को कई लोग खूब जोश और उमंग के साथ सेलेब्रेट करते हैं। कई लोगों की तो अभी से ही पार्टी की तैयारियां शुरू हो चुकी होंगी। नए साल के मौके पर मौज-मस्ती करना सामान्य है, लेकिन इस खास दिन को सेलेब्रेट करने के दौरान आपके द्वारा की गई गलतियां आपके सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। जी हां, अगर आप नए साल को सेलेब्रेट करने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें। ताकि आप आने वाले साल को हेल्दी और सुरक्षित तरीके से सेलेब्रेट कर सकें। आइए जानते हैं नए साल के जश्न में किन बातों को रखना चाहिए ध्यान?
कई लोग नए साल के जश्न में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं। ऐसे में कई लोग बिना सोच-समझे कपड़े पहन लेते हैं। यह आपकी काफी बड़ी गलती हो सकती है। सर्दी में अगर आप ठंड को अवॉयड कर देते हैं, तो इसकी वजह से आपको सर्दी लग सकती है। कम कपड़ों की वजह से आपको ठंड भी लगती है, ऐसे में आप पार्टी भी सही तरीके से एंजॉय नहीं कर पाते हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि नए साल को अच्छे से सेलेब्रेट करें, तो किसी भी पार्टी में जाने से पहले खुद को वुलन के कपड़ों से जरूर कवर करें।
नए साल के जश्न में कुछ लोग इतना ज्यादा डूब जाते हैं कि वजह कानूनी नियमों तक को भूल जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए घातक हो सकता है। खासकर कुछ लोग इस दौरान लेट नाइट पार्टी, ड्रिंक एंड ड्राइव, सड़कों पर हल्का करना, देर रात तक लाउड-स्पीकर चलाने जैसी गलतियां कर बैठते हैं। अगर आप भी पार्टी का प्लान कर रहे हैं तो इस तरह की कानूनी नियमों का पालन जरूर करें।
न्यू ईयर पार्टी के दौरान अधिकतर लोग एल्कोहल का सेवन करना पसंद करते हैं। अगर आप भी पार्टी में एल्कोहल पीना चाहते हैं तो थोड़ा सीमित मात्रा में इसका सेवन करें। अधिक मात्रा में पार्टी के दौरान एल्कोहल का सेवन करने से अगली सुबह आपको हैंगओवर से गुजरना पड़ सकता है, तो आपके नए साल का पहला दिन खराब कर सकता है। इसलिए नए साल की पार्टी में एल्कोहल सीमित मात्रा में ही पिएं।
पार्टी के दौरान खानपान का खास ध्यान दें। इस दौरान अनहेल्दी चीजों का कम से कम सेवन करें। अगर आप अनहेल्दी चीजों को आधिक सेवन करते हैं तो यह अगले दिन कई तरह की समस्याओं को बढ़ा सकता है। अनहेल्दी चीजों का सेवन करने से हाई बीपी, हाई ब्लड शुगर जैसी परेशानी बढ़ सकती है।
न्यू ईयर पार्टी के दौरान अगर आप हेल्दी तरीकों से पार्टी को सेलेब्रेट करना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें। ताकि नए साल का पहला दिन आपका स्वस्थ तरीके से व्यतीत हो। साथ ही आप अपने परिवारजनों के साथ खुशी-खुशी नए साल का स्वागत कर सकें।