फैट लॉस के लिए क्या सचमुच नींबू, ग्रीन टी या एलो वेरा करते हैं मदद? जानें सच

ग्रीन टी सेल्यूसाइट हटाने के लिहाज से कोई मदद नहीं कर सकता।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 22, 2018 12:27 PM IST

फैट लॉस यानि शरीर में जमा चर्बी को घटाने के लिए जहां एक्सरसाइज़ करने की सलाह दी जाती हैं वहीं कई लोग एक्युप्रेशर,  यू-लिपो या मालिश जैसी तकनीकों का भी सहारा लेते हैं। तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो आपको कुछ घरेलू या नैचुरल चीज़ों की मदद से फैट लॉस करने की सलाह देते हैं या दावे करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से ज़्यादा टिप्स बेअसर ही हैं। जी हां, यहां हम लिख रहे हैं ऐसी ही कुछ चीज़ों के बारे में जिनके इस्तेमाल से शरीर में जमा फैट या त्वचा पर दिखने वाला सेल्युलाइट (चर्बी की परत) कभी नहीं घटती-

  1. एलो वेरा- चेहरे से गंदगी साफ करने, खुजली और रुखी त्वचा से राहत दिलाने के साथ एलो वेरा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन सेल्यूलाइट के नैचुरल इलाज के तौर पर इसके फायदे के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
  2. नींबू का रस-  सेल्यूलाइट से छुटकारा पाने के लिए नींबू के रस की भी सलाह बहुत से लोग देते हैं। एक अच्छे एंटीऑक्सिडेंट के तौर पर नींबू शरीर से विषैले तत्वों का निष्काषन करता है। लेकिन सेल्यूलाइट के मामले में यह कोई मदद नहीं करता।
  3. कॉफी-  जी हां, बहुत से लोग कॉफी बीन्स को पीसकर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह बॉडी फैट हटाने में असक्षम होता है
  4. ग्रीन टी- सुबह-सुबह एक कप ग्रीन टी पीने से शरीर से विशैषे और खतरनाक तत्व बाहर निकल जाते हैं लेकिन यह त्वचा के निचले स्तरों में जमा फैट को नहीं हटा पाता। इसीलिए सेल्यूसाइट हटाने के लिहाज से ग्रीन टी कोई मदद नहीं कर सकता।
  5. समुद्री नमक- अगर आपको लगता है कि जांघों और बाजुओं पर सी सॉल्ट या समुद्री नमक रगड़ने से सेल्यूलाइट के वो मार्क्स मिट जाएंगे। तो आप ग़लत उम्मीद लगाए बैठी हैं। जी हां, नमक आपके चेहरे और शरीर की त्वचा से केवल गंदगी साफ कर सकता है फैट नहीं।

चित्र स्रोत: Shutterstock. 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.