... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 18, 2017 4:30 PM IST
क्या आपको डायट का पालन करने में परेशानी होती है? क्या आपके दिमाग में हमेशा आइसक्रीम या समोसे जैसी चीजें खाने की बातें आती रहती हैं? जाहिर है ऐसा कई बार होता है जब आपके तमाम प्रयासों के बावजूद आप वजन कम करने वाली डायट का लगातार पालन नहीं कर पाते हैं क्योंकि आपको अधिक भूख लगती है। जाहिर है यह आपके लिए तब निराशाजनक हो सकता है, जब आप कैलोरी काउंट को लेकर अधिक सतर्क रहते हैं। तनाव और सुबह का नाश्ता नहीं करने के आलाव ऐसी कई चीजें हैं जिनकी वजह से आपको भूख लगती है। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं वो चीजें।
नमक
वांडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन अनुसार, ज्यादा नमक खाने से आपको प्यास लगती है और 24 घंटे के बाद आपकी बॉडी वाटर रिटेंशन के जरिए पानी जमा करना शुरू कर देता है। ऐसा करने के लिए बॉडी को अधिक ऊर्जा का इस्तेमाल करना पड़ता है जिससे आपको भूख लगती है। इसलिए आपको नमक का सेवन कम करना चाहिए।
एयर कंडीशनर
वास्तव में ठंडे तापमान को आपके शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए अधिक गर्मी की आवश्यकता होती है। और इस तरह की गर्मी पैदा करने के लिए शरीर को खाने की जरूरत होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि कम तापमान से आपको भूख लगती है और आप ज्यादा खा लेते हैं। इसलिए आपको ठंडी जगह पर ज्यादा समय नहीं बिताना चाहिए।
शराब
आपने नोटिस किया होगा कि शराब पीने वाले लोग ज्यादा खाना खाते हैं। वास्तव में शराब पीने से आपके लेप्टिन लेवल प्रभावित होता है। लेप्टिन एक भूख पैदा करने वाला हार्मोन है जो आपके दिमाग को खाने को रोकने के लिए संकेत देता है जब आपका पेट भर जाता है। एक अध्ययन के अनुसार, शराब पीने से इसका लेवल कम हो जाता है जिससे आपके दिमाग को लगता है कि आपको भूख लगी है।
दवाएं
कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट्स आपको भूख लगने के रूप में नजर आते हैं। ऐसे विशेष रूप से कॉर्टिकॉटेरोइड दवाओं जैसे प्रेड्निसोलोन से हो सकता है। कई ऐसे मामले देखे गए हैं कि जो लोग इन दवाओं को खाते हैं, उन्हें अधिक भूख लगती है और बार-बार खाते हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- 1. Lerchl, K., Rakova, N., Dahlmann, A., Rauh, M., Goller, U., Basner, M., … & Baranov, V. (2015). Agreement Between 24-Hour Salt Ingestion and Sodium Excretion in a Controlled EnvironmentNovelty and Significance. Hypertension, 66(4), 850-857.
2. de Castro, J. M. (1991). Seasonal rhythms of human nutrient intake and meal pattern. Physiology & behavior, 50(1), 243-248.
3.Röjdmark, S., Calissendorff, J., & Brismar, K. (2001). Alcohol ingestion decreases both diurnal and nocturnal secretion of leptin in healthy individuals. Clinical endocrinology, 55(5), 639-647.
4.Ciriaco, M., Ventrice, P., Russo, G., Scicchitano, M., Mazzitello, G., Scicchitano, F., & Russo, E. (2013). Corticosteroid-related central nervous system side effects. Journal of Pharmacology & Pharmacotherapeutics, 4(Suppl1), S94–S98. https://doi.org/10.4103/0976-500X.120975