Fitness Tip: क्या आप एक्सरसाइज करके जल्दी थक जाते हैं, तो इन टिप्स के साथ बढ़ाएं अपना स्टैमिना

स्टैमिना बढ़ाने के भी कई तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप खुद को फिट बन सकते हैं। फिटनेस का मतलब अच्छा स्टैमिना भी है। इसीलिए आप इन बातों पर ध्यान दे सकते हैं, और अपना स्टैमिना या ताकत बढ़ा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 26, 2019 9:17 AM IST

फिटनेस के लिए हम एक्सरसाइज करते हैं, वॉक और जिम जाते हैं। लेकिन बहुत से लोग अपनी एक्सरसाइज को ज़्यादा देर कंटिन्यू नहीं रख पाते। क्योंकि वह जल्दी थक जाते हैं या अपने शरीर को बहुत देर तक  मेहनत करने के लिए तैयार नहीं रख पाते। दरअसल इन लोगों में स्टैमिना की कमी होती है जिस वजह से, उनके लिए अपना फिटनेस गोल अचीव कर पाना भी मुश्किल होने लगता है।

स्टैमिना बढ़ाने के भी कई तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप खुद को फिट बन सकते हैं। फिटनेस का मतलब अच्छा स्टैमिना भी है। इसीलिए आप इन बातों पर ध्यान दे सकते हैं, और अपना स्टैमिना या ताकत बढ़ा सकते हैं-

स्मोकिंग बंद करें-

सिगरेट, बीड़ी या किसी भी तरह की स्मोकिंग आपके फेफड़ों की तरह आपके पूरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। धूम्रपान करने से निकोटीन और कार्बन मोनोऑक्साइड शरीर के अंदर जाकर आपकी नसों को प्रभावित करते हैं। रक्त वाहिनियां जब सिकुड़ने लगती हैं तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है।  इसका असर आपके दिल, मसल्स और शरीर के सभी हिस्सों पर पड़ता है। इसके चलते आपके शरीर का दम या स्टैमिना कम होने लगता और आप अपनी कसरत नहीं कर पाते।

स्ट्रेस ना लें-

तनाव या स्ट्रेस आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इससे आपकी हिम्मत और मूड दोनों पर असर पड़ता है। इसीलिए  तनाव से बचें। खुश रहें, संगीत सुनें, ध्यान और योग करें। इन सबसे आपका मनोबल बढ़ेगा और  शरीर का स्टैमिना बढ़ने भी मदद होगी।

डायट पर ध्यान दें-

अच्छी डायट हर तरीके से आपके काम आती है। अच्छे स्टैमिना के लिए भी डायट की मदद लें। प्रोटीन वाली चीज़ें अधिक खाएं। प्रोटीन की अच्छी मात्रा वाली डायट से आपका पेट भरा रहेगा, आपको दिन भर के कामों के लिए शक्ति मिलती रहेगी और आप एक्सरसाइज के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source