रनिंग, बिना इक्विपमेंट के की जाने वाली एक आसान एक्सरसाइज है, जिसमें सिर्फ आपको एक अच्छे शूज की जरूरत पड़ती है। नियमित रूप से रनिंग करना न सिर्फ आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। सुबह के समय दौड़ना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इस दौरान वातावरण काफी शुद्ध होता है, जिसके चलते आपके मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। रनिंग करने के और भी कई फायदे हैं जैसे- वजन का नियंत्रित रहना, ब्लड शुगर कंट्रोल में रहना और फेफड़ों के स्वास्थ्य में सुधार होना आदि। वैसे तो आउटडोर में रनिंग करना ज्यादा फायदेमंद होता है मगर आप ट्रेडमिल और स्पॉट रनिंग के माध्यम से भी रनिंग के लाभ ले सकते हैं। मगर रनिंग के दौरान अक्सर लोग कई तरह की गलतियां भी करते हैं जिसका खामियाजा हमारे घुटनों को भुगतना पड़ता है। आज इस लेख में हम आपको रनिंग से जुड़ी उन पांच गलतियों (Running Mistakes) के बारे में बताएंगे जिसे करने से बचना चाहिए ताकि आपके जॉइंट लंबे समय तक मजबूत और हेल्दी रह सकें।
रनिंग के दौरान की जाने वाली ग़लतियां - Running Mistakes And How To Fix It In Hindi
स्पॉट रनिंग (किसी एक जगह पर खड़े होकर दौड़ना) आमतौर पर लोग घरों में ही करते हैं, मगर रनिंग के दौरान लोग यह भूल जाते हैं कि वह किस जगह पर खड़े होकर रनिंग कर रहे हैं क्योंकि घरों में फर्ज पक्की होती है और पक्के फर्श पर रनिंग करना घुटनों को चोट पहुंचा सकता है और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।
अक्सर लोग नंगे पांव या फिर चप्पल पहन कर या सस्ते शूज पहनकर रनिंग करते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि आपको यह भी ध्यान देना होगा कि आप जिस जगह पर रनिंग कर रहे हैं उसका सरफेस कैसा है अगर सरफेस कठोर है तो आपको किसी अच्छे से ब्रांडेड शूज को पहन कर रनिंग करना चाहिए ताकि आपके घुटनों पर चोट न पहुंचे और मांसपेशियों में खिंचाव ना आए।
फिटनेस एक्सपर्ट आमतौर पर स्पॉट रनिंग को सही नहीं मानते हैं क्योंकि बंद कमरे में रनिंग करने से आप उन लाभों से वंचित रह जाते हैं जो प्रकृति द्वारा हमें निशुल्क मिलता है साथ ही स्पॉट रनिंग में खुले मैदानों वाली सतह नहीं मिल पाती है जिसके कारण आपको फायदे की जगह नुकसान होता है। इससे आपके घुटने घिस सकते हैं।
रनिंग के दौरान हमेशा कॉटन के कपड़े पहनना चाहिए। लोअर, टीशर्ट और सॉक्स यह सभी कॉटन के होने चाहिए ताकि आपकी त्वचा सुरक्षित रहे। रनिंग के दौरान शरीर से निकलने वाले पसीने इन कपड़ों में आसानी से सोख लेते हैं और आपको त्वचा संबंधी एलर्जी भी नहीं होती।
अगर आप नॉर्मल एक्सरसाइज कर रहे हैं तो रनिंग के दौरान शायद आपको प्यास नहीं लगेगी, मगर जब आप रनिंग स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे होते हैं या किसी भर्ती प्रक्रिया की तैयारी कर रहे होते हैं तो उस समय आपको लंबे समय तक रनिंग करते हैं, ऐसी स्थिति में डिहाइड्रेट होने की संभावना बढ़ जाती है ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए अपने साथ पानी का बोतल जरूर रखें ताकि डिहाइड्रेशन से होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.