... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : October 26, 2018 9:02 AM IST
इन फलों और सब्जियों में मौजूद विटामिन ई वजन घटाकर एजिंग के अन्य संकेतों से भी दूर रखता है। © Shutterstock.
विटामिन ई एक महत्वपूर्ण वसा-घुलनशील एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड है जो शरीर को वसा के ऑक्सीकरण के हानिकारक प्रभावों को बेअसर करने में सहायता करता है। यह न केवल फ्री रेडिकल्स से लड़ने में सहायता करता है बल्कि इसका सेवन आपके बुढ़ापे की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। यह त्वचा के लिए बहुत ही गुणकारी है।
यह भी पढ़ें - जो रहते हैं घर से दूर, उनके ख्यालों में सबसे ज्यादा रहता है घर
पपीता
विटामिन ई फल और सब्जियों की सूची में पपीता भी शामिल है। पपीता में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो कई बीमारियों को रोकते हैं। यह सूजन से लड़ने और अपचन या इनडाइजेशन का मुकाबला भी कर सकते हैं।
140 ग्राम पपीता में 1 मिलीग्राम विटामिन ई पाया जाता है। पपीता फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध है जो आपके धमनियों में कोलेस्ट्रॉल का निर्माण रोकती है। यह न केवल वजन को कम करने में सहायता करता है बल्कि इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है। यह भी पढ़ें - जामुनी रंग का आलू खाया है कभी, जो कैंसर से लड़ने में करता है मदद
अरबी
अरबी खाने के बहुत फायदे हैं। अरबी एंटीऑक्सिडेंट्स (बीटा कैरोटीन और क्रिप्टोक्सैंथिन) में भी समृद्ध है जो आंख के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसमें मौजूद विटामिन सी का उच्च स्तर इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। 104 ग्राम अरबी में 2.5 मिलीग्राम विटामिन ई पाया जाता है।
लाल शिमला मिर्च
लाल शिमला मिर्च जिसे पैपर भी कहा जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकरी है। लाल शिमला मिर्च में ल्यूटिन और जीएक्सैंथिन भी होते हैं। ये दो एंटीऑक्सीडेंट आंखों के स्वास्थ्य में योगदान देते हैं।
इसके अलावा लाल शिमला मिर्च आयरन का भी स्रोत है। यह विटामिन सी में समृद्ध हैं। यह एनीमिया को रोकने में मदद करता है। 149 ग्राम लाल शिमला मिर्च में 2.4 मिलीग्राम विटामिन ई पाया जाता है।
सरसों का साग
सरसों का साग अत्यधिक पौष्टिक होता है, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। यह विटामिन ई, फोलेट और विटामिन ए, विटामिन सी, और विटामिन के शीर्ष स्रोतों में से एक है।
सरसों का साग आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, पोटेशियम, सेलेनियम, मैंगनीज, प्रोटीन और आहार फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत हैं। यह एक मजबूत एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में काम करता है और कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य में सुधार करता है। 56 ग्राम सरसो के साग में 1.1 मिलीग्राम विटामिन ई पाया जाता है।