Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रात की ये आदतें बढ़ा रही हैं आपका वजन और हो सकते हैं बीमारियों के शिकार

रात के समय मेटाबॉलिक रेट कम हो जाता है जिससे कुछ भी खाया खाना वेट बढ़ने की वजह बन जाता है।

रात की ये आदतें बढ़ा रही हैं आपका वजन और हो सकते हैं बीमारियों के शिकार
रात की आदतें जो करती हैं आपको बीमार। ©Shutterstock.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : December 10, 2018 9:37 AM IST

रात के समय मेटाबॉलिक रेट कम हो जाता है जिससे कुछ भी खाया खाना वेट बढ़ने की वजह बन जाता है। रात में अगर आपकी आदतें खराब हैं तो वो आपको मोटापा की ओर ले जाती हैं और आप कई तरह की बीमारियों के शिकार होते हैं। रात के समय शरीर की एक्टिविटी काफी कम होती है जिसकी वजह से शरीर को कम कैलोरी की जरूरत होती है। अगर आप रात में ज्यादा कैलोरी वाले फूड लेते हैं तो वो आपको बीमार बनाते हैं। आइए जानते हैं ऐसी आदतों के बारे में जो आपको मोटापा और अन्य बीमारियों की जद में ले जाती हैं। ये भी पढ़ेंः अपनाएंगे ये टिप्‍स तो सर्दियों में नहीं बढ़ेगा आपका वजन।

टीवी के सामने खानाः टीवी के सामने खाना खाने की आदत वेट बढ़ने का कारण है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब टीवी देख कर खाते हैं तो इससे न तो खाने का स्वाद मिलता है और न ही दिमाग ये सिग्नल देता है कि पेट भर चुका है। ऐसे में ओवर ईटींग का खतरा रहता है।

पूरे दिन भूखे रहना और रात में जमकर खानाः दिन भर भूखे रहने के कारण रात में ज्यादा खाना हो जाता है। इससे वेट का बढ़ना तय है। रात में खाना पचना बहुत स्लो होता है। ऐसे में सुबह ब्रेकफास्ट के बाद लंच जरूर करें। भले ही रात में न खाएं या हल्का खाएं। खाते ही सोने की आदत ये किसी भी तरीके से सही नहीं है कि खाने के बाद तुरंत सो जाया जाए। खाना खाने के बाद सोने से पहले पांच मिनट तक व्रजासान करें या दस मिनट की वॉक करें। इससे खाना पचने में आसानी होगी।

Also Read

More News

मोबाइल या लैपटॉप में बिजी रहनाः सोने से पहले मोबाइल-लैपटॉप पर बिजी रहना भी वेट बढ़ने का कारण होता है। खाना खाने के तुरंत बाद इन डिवाइस पर बैठने से न केवल तनाव का लेवल भी बढ़ता बल्कि इससे कार्टिसोल हार्मोन्स बढ़ता है। इसके कारण मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और ये ही वेट गेन का कारण होता है।

रात में देर से सोनाः देर रात तक जागने से मंचिंग करने के चांस काफी बढ़ जाते हैं। मंचिंग के दौरान भूख बढ़ाने वाले हार्मोंस का स्तर बढ़ जाता है। इससे स्ट्रेस बढ़ानेवाले हार्मोंस (लेप्टिन) के स्तर भी बढ़ता है। ये दोनों मिलकर बेवजह खाने की इच्छा को बढ़ाता है।अगर आप 7-8 घंटे से कम सोते हैं या फिर जरूरत से ज्यादा सोते हैं तो इसका मतलब है कि आपका मेटाबॉलिज्म ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है।

कैफीन या अल्कोहल का आदी होनाः अगर रात के वक्त कैफीन और अल्कोहल लेने की आदत है तो आपका वेट बढ़ना तय है। कैफीन और अल्कोहल में बहुत अधिक कैलोरी होती है। इसे लेने के बाद नींद न आना या नींद ज्यादा आना हो सकता है। नींद में बाधा से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और शरीर में अतिरिक्त फैट जमने लगता है।

सर्दी के मौसम में सिर्फ 2 इलायची का ऐसे करें उपयोग होगें अनेक फायदे।

बियर को फेसवॉश की तरह कैसे यूज करें और इसके क्या फायदे हैं ?

ब्रेकफस्ट की 1 कप कॉफी ला सकती है आपके जीवन में बदलाव।

सर्दी के मौसम में कच्चा ही खाएं ये फूड तो ही होगा फायदा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ठंड के मौसम में विटामिन डी की कमी क्यों है खतरनाक ?

About the Author

... Read More