Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
चौड़े कंधे, शारीरिक बनावट को और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। कंधे चौड़े करने के लिए एक्सरसाइज की मदद ली जाती है । इन एक्सरसाइज की बस एक ही शर्त होती है की ये सावधानी के साथ और सही तरीके से किये जाएं। सही तरह से किये जाने पर ये एक्सरसाइज कंधे चौड़े करते हैं। जानें, कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में जिनकी मदद से आप अपने कंधों को चौड़ा और आकर्षक बना सकते हैं।
पार्शियल साइड लेटरल्स
यह कंधे और बाजू मजबूत बनाने के लिए काफी प्रभावी एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और हाथों में ज्यादा वजन के डम्बल लें। अब डम्बल को शरीर से दूर ऊपर की तरफ उठायें और थोड़ी देर ऊपर उठाकर फिर नीचे ले आएं। इसी प्रक्रिया को दोहराते रहें। इस एक्सरसाइज के 6-10 रैप्स के 3 सेट करें।
वाइड ग्रिप के साथ राइटअप रोज
राईटअप रोज भी कंधों को चौड़ा करने के लिए बहुत ही बेहतरीन एक्सरसाइज माना जाता है। नियमित अभ्यास से कंधों की बाहरी मांसपेशियों में उभार आएगा और कंधें मजबूत बनेंगे। इस एक्सरसाइज के जरिये आसानी से कंधों को चौड़ा कर सकते है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले रो मशीन पर बैठें और बार (डम्बल रॉड) के बाहरी किनारों को अपने हाथों से पकड़ें। बार को नीचे से उठा कर ऊपर की ओर लाएं। इस एक्सरसाइज में वजन अपनी क्षमता के अनुसार ही उठाएं और शुरुआती समय में कम वजन का प्रयोग करे। इसके 6-10 रैप्स के 3 सेट करें।
शोल्डर शर्ज
यह एक्सरसाइज आपके चौड़े कंधो के लिए अच्छा और बेहतरीन माना जाता है। एक स्थान पर खड़ें होकर दोनों हाथों में भारी वजन के डम्बल उठायें और उन्हें अपने घुटनों के पास रखें और अपने कंधों को शर्जिंग करना शुरू कर दें। इस एक्सरसाइज के कम से कम आप 10-10 रैप्स के 3 सेट करें।
ओवर हेड प्रेस
ओवर हेड प्रेस भी आपके कंधों की मांशपेशियों को चौड़ा करने में मददगार साबित होते हैं। इस एक्सरसाइज से कंधों की स्ट्रेंथ बढ़ती है और कंधे आकर्षक दिखाई देते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए खड़े होकर दोनों हाथों में डम्बल उठायें और इसको अपने कोहनी के बराबर उठाते हुए कंधों से ऊपर लेकर जाएं और फिर वापस ऊपर देखते हुए नीचे अपनी कोहनी तक लेकर आयें। इस एक्सरसाइज के 8 से 10 रैप्स के 3 सेट करें।
रियर डेल्टॉइड रेज
अपने कंधों की चौड़ाई को बढ़ाने के लिए आप रियर डेल्टॉइड रेज करने का प्रयास करें। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले एक बेंच पर बैठ जाएं। अपनी कमर को इस तरह से मोड़े कि आपके कंधे, आपके घुटनों को छुएं। अपने दोनों हाथों में भारी वजन वालें डम्बल लें पर इतना भी भारी ना लें कि उठाने में मुश्किल हो। दोनों हाथों से डम्बल को उठायें और इस तरह से उठाएं कि वह आपकी शरीर से दूर हो। इसके 8 से 10 रैप्स के 3 सेट करें।