मात्र 1 घंटे में 800 कैलोरी घटाती हैं ये एक्सरसाइज, बॉडी को मिलती है परफेक्ट शेप

क्या आप ऐसी एक्सरसाइज करना चाहते हैं जिसे करने में कम टाइम लगे और ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न हो जाए? अगर हां, तो आज इस लेख में हम जो एक्सरसाइज बता रहे हैं वह आपके लिए ही हैं। स्विमिंग, साइकिलिंग और बॉक्सिंग वर्कआउट समेत कार्डियो ऐसी एक्सरसाइज है जो घंटेभर में ही लगभग 800 कैलोरी बर्न कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से क्या हैं ये एक्सरसाइज और क्या है इन्हें करने का सही तरीका-

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 15, 2020 2:01 PM IST

क्या आप ऐसी एक्सरसाइज करना चाहते हैं जिसे करने में कम टाइम लगे और ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न हो जाए? अगर हां, तो आज इस लेख में हम जो एक्सरसाइज बता रहे हैं वह आपके लिए ही हैं। स्विमिंग, साइकिलिंग और बॉक्सिंग वर्कआउट समेत कार्डियो ऐसी एक्सरसाइज है जो घंटेभर में ही लगभग 800 कैलोरी बर्न कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से क्या हैं ये एक्सरसाइज और क्या है इन्हें करने का सही तरीका-

स्विमिंग

यदि आपको जोड़ों के दर्द संबंधी कोई समस्या है तो आपको ट्रेडमिल पर रनिंग अवॉइड करनी चाहिए। क्योंकि तैरते वक्त आपके जोड़ों पर उतना दबाव नहीं पड़ता है जितना ट्रेडिमिल में रनिंग करते वक्त पड़ता है। हालांकि इसमें शरीर पर काफी दबाव पड़ता है लेकिन यकीन मानिए यह तेजी से कैलोरी बर्न करती है। सिर्फ 45-60 मिनट की स्विमिंग में आप 800 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं।

swimming

साइकिलिंग

पैर की मांसपेशियों और बट को टोन करने के लिए साइकिलिंग सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। साथ ही यह आपके हृदय की दर को भी बढ़ाता है और कम समय में बहुत अधिक कैलोरी बर्न करता है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आप 16 मील प्रति घंटे से 19 मील प्रति घंटे की रफ्तार से साइकिल चलाकर एक घंटे में 1000 के करीब कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

बॉक्सिंग वर्कआउट

यदि आप अपनी बॉडी को थुलथुला होने से बचाना चाहते हैं तो बॉक्सर वर्कआउट आपके लिए बेस्ट है। हालांकि, यदि आप लंबे समय के बाद व्यायाम कर रहे हैं तो शुरुआत करने के लिए यह बेस्ट व्यायाम हो सकता है। स्ट्राइक, पंच, और एक बॉक्सिंग बॉक्स को कठोर और तेज किक करें, जिसे आप बिना किसी ब्रेक के दो मिनट तक कर सकते हैं। फिर, 30 सेकंड के लिए आराम करें। इस प्रेक्टिस को आपको 11 बार दोहराना है। अब एक स्किपिंग रस्सी लें और 45 सेकंड के लिए लगातार कूदें, इसके बाद 30 सेकंड का छोटा ब्रेक लें। इस क्रम को 19 बार करें। यदि आप इस चक्र को पूरा कर सकते हैं, तो आपको कम समय में ही बॉक्सर बॉडी मिल जाएगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source