
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 28, 2018 12:10 AM IST
एक्सरसाइज से ज्यादा आप योग की मदद से कलाई को मजबूत बना सकते हैं। © Shutterstock
सारा दिन कंप्यूटर पर काम करके हाथों की उंगलियों और कलाइयों में दर्द हो जाती है। कलाई की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती देना चाहते हैं, तो कई योगासन हैं, जिन्हें करने से आपको लाभ हो सकता है। कलाई की मजबूती में सुधार करना चाहते हैं, तो कुछ आसन और मुद्राओं की मदद से मजबूत कलाई प्राप्त की जा सकती है। एक्सरसाइज से ज्यादा आप योग की मदद से कलाई को मजबूत बना सकते हैं। कलाई को करना है मजबूत तो करें ये योगासन...
याद नहीं रहतीं बातें, तो करें पुषाण मुद्रा का अभ्यास
अधो मुखा श्वासन
यह योगासन कलाई को मजबूत बनाने के लिए उस पर दबाव डालता है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। उसके बाद घुटनों को सीधा करते हुए कमर को ऊपर की तरफ लेकर जाएं। साथ ही अपने हाथों को फर्श से टच कराएं। इस दौरान आपके घुटने और कमर सीधे होने चाहिए।
प्लांक पोज
नियमित रूप से प्लांक पोज करेंगे, तो कलाई मजबूत होगी। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले पुश-अप की मुद्रा में आएं। अब अपने हाथों को कंधों से अंदर की तरफ रखें। अपनी रीढ़ की हड्डी और गर्दन को सीधा रखें। इस दौरान आपका सिर और कमर एक सीध में होने चाहिए। अपनी कोर को दबाते हुए 20 सेकेंड तक इसी मुद्रा में रहें। प्रतिदिन इसका अभ्यास करें, कलाई मजबूत होगी।
पेट की समस्या हैं परेशान, तो राहत दिलाएगी गरुड़ मुद्रा
साइड प्लांक पोज
यह योगासन भी कलाई को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसे करने के लिए दाएं हाथ के बल कंधों और पैरों को सीधा करके लेट जाएं। उसके बाद दाएं हाथ को ही सीधा करते हुए शरीर को ऊपर की तरफ लेकर जाएं। इससे आप साइड प्लांक पोजीशन में आ जाते हैं। इस दौरान आपके पैर बिल्कुल सीधे होने चाहिए। इसी तरह से दूसरे हाथ से भी करें।
मयूरासन
इस योगासन को करने के लिए एड़ियों के बल बैठ जाएं। अपने हाथों को फर्श पर रखें। अब पैरों को स्ट्रेच करते हुए घुटनों को सीधा करें। अब हाथों के शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं। इस पोजीशन में कुछ सेकेंड तक रहें।