... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : August 9, 2018 5:37 PM IST
फिटनेस ही इस समय का लेटेस्ट फैशन है। आकर्षक दिखने के लिए जरूरी है कि आपका वजन संतुलित हो। यदि आप भी वेटलॉस कर रहे हैं तो यह डिटॉक्स ड्रिंक कर सकते हैं आपकी मदद।
क्यों जरूरी है डिटॉक्स ड्रिंक
वेट लॉस करने के दौरान संतुलित भोजन करना बेहद ज़रूरी है। संतुलित भोजन से जहां शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है, वहीं दूसरी ओर डिटॉक्स ड्रिंक शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करते हैं। ये डिटॉक्स ड्रिंक्स संतुलित भोजन को खाने के बाद उसे पचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि आपका डायजेस्टिव सिस्टम सही होगा, तो निश्चित रूप से आप तय समय में ही अपना वज़न कम करने में कामयाब होंगे।
लेमन-जिंजर डिटॉक्स ड्रिंक:
1 गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस और 1 टीस्पून अदरक का रस मिलाकर पिएं। इस ड्रिंक को 2 महीने तक रोज़ाना सुबह खाली पेट 2 गिलास पीने से लाभ होगा।
इस ड्रिंक को पीने के बाद ख़ुद को तरोताज़ा महसूस करते हैं। यह ड्रिंक मेटाबॉलिज़्म को भी दुरूस्त रखता है। वेट लॉस के दौरान इस ड्रिंक को सही समय और सही मात्रा में पीने से निश्चित रूप से फ़ायदा होता है।
यह भी पढ़ें- सुबह शाम खाएं आम, नहीं बढ़ेगा वजन
दालचीनी डिटॉक्स ड्रिंक:
रोज़ाना रात को सोने से पहले 1 गिलास पानी में 1/4 टीस्पून दालचीनी पाउडर मिलाकर पिएं। इस डिटॉक्स ड्रिंक को नियमित रूप से पीने पर वेट लॉस होता है। फैट को कम करने में मदद करता है, इसलिए वेट लॉस के दौरान दालचीनी का सेवन ज़रूर करना चाहिए। फ्लैट टमी पाने की ख़्वाहिश है, तो नियमित रूप से इस डिटॉक्स ड्रिंक को पिएं।
कुकुंबर-मिंट डिटॉक्स ड्रिंक:
1 गिलास पानी में ककड़ी के कुछ स्लाइसेस और पुदीने की 5-6 पत्तियां डालें। 15-20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें, फिर पिएं। इस डिटॉक्स ड्रिंक को आप दिनभर पी सकते हैं। इस ड्रिंक को पीने से डायजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है, जिससे वजन नहीं बढ़ता। यह डिटॉक्स ड्रिंक शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इसे भी आप दिन भर भी पी सकते हैं।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.