Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जंक फ़ूड खाना बंद कर देने से शरीर को होते हैं ये 7 फायदे

जंक फ़ूड छोड़ने से डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है!

जंक फ़ूड खाना बंद कर देने से शरीर को होते हैं ये 7 फायदे
Avoid Sugary and Processed Foods: A Cautionary Note It's important to be aware that these foods can contribute to inflammation and skin ageing, which can counteract the benefits of face yoga exercises. You can ensure the best results from your face yoga routine by being cautious and avoiding these.

Written by Editorial Team |Updated : September 11, 2017 1:08 PM IST

जंक फूड हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदेह है। जंक फूड खाने से सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ता बल्कि हमें और भी कई बीमारियां घेर लेती हैं जिसकी वजह से हम तनाव में आ जाते हैं। इसलिए अगर आप भी जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड या पैक्ड फूड खाना कम करना चाहते हैं या इसे छोड़ना चाहते है लेकिन छोड़ नहीं पा रहे हैं तो न्यूट्रिशनिस्ट आकांक्षा झलानी यहां आपको जंक फूड छोड़ने के कुछ ऐसे फायदे के बारे में बता रही हैं जिसे पढ़कर आप आसानी से जंक फूड खाना बंद कर सकते हैं।

आपका चेहरा और शरीर की सूजन कम होती है : फ्राइज, पिज्जा और फ्राइड स्नैक्स जैसे जंक फूड में काफी ज्यादा नमक होता है जिसे खाने से हमारा ब्लड प्रेशर तो बढ़ता ही है साथ में हमारा टेस्ट बड्स भी प्रभावित होता है। अधिक नमक खाने से शरीर में वाटर रिटेंशन, सूजन और अधिक सुस्ती आती है। इसलिए जंक फूड छोड़ने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपके शरीर में अधिक मात्रा में नमक नहीं पहुंचेगा जिससे आपके चेहरे और शरीर में सूजन नहीं होगी।

स्लिम कपड़े भी आपको फिट आएंगे : जंक फूड खाना बंद करने से वजन नहीं बढ़ता है जिससे आपके स्लिम कपड़े भी आपको बिल्कुल फिट होंगे। जब आप जंक फूड खाना कम करते हैं तो इसका मतलब है कि आप सैचुरेटेड फैट भी कम ले रहे हैं। फैट हमेशा से ही हमारे सेहत का दुश्मन रहा है लेकिन सैचुरेटेड फैट एक ऐसा फैट है जिसे हमें पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। सैचुरेटेड फैट खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल एलडीएल बढ़ता है जिसकी वजह से कोलेस्ट्राल का लेवल भी बढ़ जाता है और मोटापा बढ़ने लगता है।

Also Read

More News

बाल मजबूत होते हैं : प्रोसेस्ड फूड और प्रिसर्वेटिव, स्टेब्लाइजर्स और केमिकल आपके बालों को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। ताजा खाद्य पदार्थ खाने से हमारे शरीर को विटामिन, मिनरल औऱ एंटीऑक्सीडेंट मिलता है जिससे कि हमारे बाल काफी मजबूत होते हैं।

स्किन साफ और चमकदार होती है : आपके चेहरे की सुंदरता क्रीम लगाने से नहीं बल्कि सही खानपान की वजह से बढ़ती है। जंक फूड न खाने से हमारे शरीर में हार्मोन्स रेगुलेट होते हैं और प्रिजर्वेटिव के हानिकारक साइड इफेक्ट से बचाने में मदद करते हैं।

अच्छी नींद आती है : अधिक चीनी युक्त और अनहेल्दी भोजन खाने से केवल वजन ही नहीं बढ़ता बल्कि आपकी नींद में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। ये खाद्य पदार्थ हमारे न्यूरोकेमिकल प्रोसेस को गड़बड़ कर देते हैं जिससे अच्छी तरह नींद नहीं आती और इसकी वजह से आपको चिड़चिड़ापन और सुस्ती महसूस होती है।

डायबिटीज और अन्य बीमारियां दूर रहती हैं : प्रोसेस्ड फूड में चीनी पायी जाती है जो हमारे शरीर के ब्लड शुगर को बढ़ा देती है जिसकी वजह से आप डायबिटीज या अन्य बीमारियों से ग्रस्त हो सकते हैं।

आप अच्छा महसूस करेंगे और अच्छा सोचेंगे : अगर आप जंक फूड को छोड़कर साबुत अनाज खाते हैं तो इससे आपके शरीर को पोषक तत्व मिलेगा जिससे आप अच्छा महसूस करने के साथ ही अच्छा सोचेंगे और आपका ध्यान पहले से ज्यादा केंद्रित होने लगेगा।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More