Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पेट फूलने की समस्या से बचने के लिए इन 3 फूड कॉम्बिनेशन को ना खाएं

अगर आप बर्गर और पिज्जा खाने के शौकीन हैं, तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें!

पेट फूलने की समस्या से बचने के लिए इन 3 फूड कॉम्बिनेशन को ना खाएं

Written by Editorial Team |Published : August 10, 2017 12:56 PM IST

नमकीन चीजें और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से आपको पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसी तरह कुछ और चीजें भी हैं जिनके मिश्रण से आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है क्योंकि यह चीजें पचने में अधिक समय लेती हैं।

इसलिए आपको इनसे किसी भी कीमत पर बचना चाहिए। न्यूट्रिशनिस्ट प्रिया कथपाल आपको बता रही हैं किन-किन चीजों के मिश्रण को खाने से आपके पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है।

1) प्रोटीन + प्रोटीन

Also Read

More News

अगर आप चिकन के साथ प्रोटीन से भरपूर बीन्स खाते हैं, तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि इतना प्रोटीन पचने में समय लगता है। इससे आपका पेट फूला हुआ महसूस हो सकता है। इसके अलावा यह व्यस्थित होने में भी समय लेता है। इसलिए एक बार में एक ही प्रोटीन लें जैसे मछली के साथ कुछ सब्जियां या अंडे के साथ ब्रेड।

2) फ्रूट्स + प्रोटीन

फ्रूट्स में सिंपल शुगर होता है जो पचने में बहुत कम समय लेता है। लेकिन प्रोटीन से भरपूर मीट या अंडे खाने के बाद फ्रूट्स खाने से इन्हें पचने में समय लगता है। फ्रूट्स का शुगर पेट में तब तक रहता है, जब तक प्रोटीन ब्रेक डाउन नहीं हो जाता है, जिससे आपका पेट फूल सकता है। इसलिए प्रोटीन डायट के कम से कम एक घंटा बाद ही फल खाएं।

3) डेयरी प्रोडक्ट+ स्टार्च

पिज्जा और बर्गर में चीज होता है जो पचने में समय लेता है। डेयरी प्रोडक्ट भी पचने में समय लेते हैं। जाहिर है इन्हें एक साथ खाने से पाचन में अधिक समय लगता है। जब पाचन तंत्र लंबा हो जाता है, तो स्टार्च खमीर बनना शुरू हो जाता है जिससे गैस बनती है और पेट फूलने लगता है। इसलिए डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ ब्रेड की बजाय हरी पत्तेदार साग ही खाएं। हरी पत्तेदार सब्जियां आपको स्टार्च की तुलना में फैट को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं। इसके अलावा आर्गेनिक चीज का विकल्प चुनें क्योंकि आप इन्हें जल्दी से पचाने में सक्षम होंगे।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More