
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : December 5, 2023 3:01 PM IST
सेहतमंद रहने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप अच्छी डाइट लेने के साथ ही शारीरिक रूप से भी एक्टिव रहें। लेकिन बहुत से लोगों के लिए जिम जाकर एक्सरसाइज करने या योग का अभ्यास करने के लिए समय निकाल पाना थोड़ा मुश्किल होता है। वे दिन भर ऑफिस, कॉलेज और घर के कई अन्य कार्यों के चलते स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट सुझाव देते हैं कि अगर आप एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, तो कुछ सरल एक्सरसाइज कर सकते हैं, जिनमें 8-10 हजार कदम पैदल चलना, रनिंग या जॉगिंग, स्विमिंग और साइकिलिंग आदि शामिल हैं। इनमें से जिस व्यायाम का सबसे अधिक व्यायाम करते हैं वह है वॉकिंग। पैदल चलना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह न सिर्फ आपको शारीरिक रूप से फिट रहने में मदद करता है, बल्कि यह हृदय और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने और कई गंभीर रोगों के खतरे को कम करने में बहुत मदद करता है।
लेकिन आपको इस व्यायाम का लाभ सिर्फ तभी मिल सकता है, जब आप सही तरीके से इसका अभ्यास करते हैं। लेकिन अक्सर कुछ लोग पैदल चलने के दौरान कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें इसका फायदा मिलने की बजाए उनकी सेहत को नुकसान पहुंचता है।
वॉकिंग के दौरान ऊंची एड़ी वाले जूते पहनने से बचना चाहिए। इस दौरान टेनिस और बास्केटबॉल वाले जूते परेशान कर सकते हैं। इसलिए जूता ध्यानपूर्वक चुनें। ज्यादा टाइट या ढीले जूते पहनने से बचें। कोशिश करें कि अच्छी फिटिंग वाले जूते पहनें।
जूतों की तरह आपको वॉकिंग के दौरान कपड़ों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। बहुत भारी और टाइट कपड़े भी आपकी वॉकिंग जर्नी में परेशानी पैदा कर सकते हैं। इसलिए हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें।
बहुत से लोग चलते-चलते मोबाइल फोन का यूज करते हैं। लेकिन इससे आपका ध्यान भटक सकता है और आपको ठोकर या चोट आदि लग सकती है। इसलिए वॉकिंग के दौरान फोन को अपनी पॉकेट में रखने की कोशिश करें।
आप कितना चल रहे हैं यह ट्रैक करना महत्वपूर्ण है। आपको अपने तय लक्ष्य के अनुसार ही पैदल चलने की आवश्यकता होती है। इसके लिए आप मोबाइल फोन में किसी एप्लीकेशन का प्रयोग भी कर सकते हैं। अगर आप अधिक पैदल चलते हैं, तो इससे आप अधिक कैलोरी बर्न करेंगे, यह पहले से दुबले लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
पैदल चलते समय और बाद में, आपको पीना या जूस के अलावा किसी भी अन्य ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए। आपको सोडा, स्पोर्ट्स ड्रिंक या अन्य कार्बोनेटिड ड्रिंक्स आदि के सेवन से बचनाचाहिए।
पैदल चलने के बाद यह बहुत जरूरी है कि आप मांसपेशियों और पिंडलियों को हल्का स्ट्रेच करें। इससे आपको लचीलेपन को बढ़ाने और मांसपेशियों के दर्द से बचने में मदद मिलेगी।