नस-नस में जमा कोलेस्ट्रॉल को बाहर फेंक देंगे ये 5 आसान से योगासन, रोजाना 10 मिनट करें अभ्यास

Yoga Poses To Lower Risk Of Cholesterol  :  शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप नियमित रूप से कुछ योग का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं प्रभावी योगासन के बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 17, 2024 12:34 PM IST

Yoga Poses To Lower Risk Of Cholesterol  : योगासन न सिर्फ आपके तनाव को कम कर सकता है, बल्कि यह कई तरह की शारीरिक परेशानियों को भी दूर करने में प्रभावी हो सकता है। योग की मदद से आप तनाव कम करने से हृदय स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं। शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की बात करें, तो योग की मदद से इस परेशानी को भी कम की जा सकती है। कुछ ऐसे आसान से योगासन है, जिसका आप नियमित रूप से अभ्यास करके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसन के बारे में बताएंगे, जो आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम कर सकता है। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने वाले योगासन के बारे में-

अर्ध मत्स्येन्द्रासन का करें अभ्यास

शरीर में शराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए अर्ध मत्स्येन्द्रासन योग काफी प्रभावी हो सकता है। यह योग आपके पेट के समग्र अंगों की मालिश करता है, जिससे पाचन में सुधार हो सकता है। इससे शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती है, जो आपके शरीर कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर करने में प्रभावी हो सकता है।

सर्वांगासन है प्रभावी

शोल्डर स्टैंड यानि सर्वांगासन योग की मदद से आपके ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। यह योग मुद्रा आपको कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करती है। अगर आप अपने शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो इस योग का सहारा ले सकते हैं।

चक्रासन है फायदेमंद

यह आसन पेट के अंगों की मालिश करता है और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, इस योग की मदद से आप लिवर के कार्यों को बेहतर कर सकते हैं। इससे कब्ज की परेशानी को कुछ ही दिनों में दूर करने में मदद मिल सकती है। अगर आप अपने शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो चक्रासन का अभ्यास आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

कपालभाति प्राणायाम

इस योग के व्यायाम से शरीर के विषाक्त पदार्थों को कम किया जा सकता है। यह श्वसन प्रणाली के कार्यों को बेहतर किया जा सकता है। साथ ही यह योग चयापचय दर को बढ़ाकर विषाक्त पदार्थों को कम करने में मदद करता है, इससे शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम हो सकता है। अगर आप अपने शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास जरूर करें।

त्रिकोणासन (त्रिकोण मुद्रा) 

यह मुद्रा पाचन तंत्र को बेहतर करके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावी ढंग से कम करने में फायदेमंद माना जाता है। अगर आप अपने शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो इस मुद्रा का अभ्यास जरूर करें।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source