शरीर में गर्माहट लाते हैं ये 5 योगासन, दिनभर रखते हैं फुर्तीला

Best Yoga For Winters: क्या ठंड की वजह से आपका आसल बढ़ रहा है? अगर हां तो इस ठंड को कम करने का बस एक ही तरीका है और वो है योगासन। जी हां, योग आपके शरीर को फुर्तिला और गर्म बना सकता है।

शरीर में गर्माहट लाते हैं ये 5 योगासन, दिनभर रखते हैं फुर्तीला

Written by Vidya Sharma |Published : January 4, 2026 3:01 PM IST

Body Ko Garam Karne Ke Liye Konse Yoga Kare: दिन ब दिन ठंड इतनी बढ़ती जा रही है कि हर कोई रजाई के अंदर रहने के बहाने बनाने पर लगा है। लेकिन जिन्हें ऑफिस जाना है उनके लिए कोई भी बहाना काम नहीं आने वाला। सर्दियों का मौसम हो या फिर ऑफिस की थकान कई बार हमें ऐसा लगता है कि बॉडी ठंड से बिल्कुल ही जाम हो गई है और हाथ-पैर हिल ही नहीं रहे हैं। लेकिन अगर हम कहें कि आप कुछ आसान तरीकों से अपने शरीर को गर्म कर सकते हैं और फुर्तीला बना सकते हैं तो?

जी हां, हमारा आज का लेख इसी विषय पर है। अगर आप नेचुरल तरीके से गर्माहट पाना चाहते हैं तो योग का सहारा लें। योग स्ट्रेस लेवल को कम करने के साथ-साथ बॉडी को एक्टिव रखता है और इलास्टिसिटी को बढ़ाता है। आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसे योग के बारे में बताने वाले हैं, जो शरीर को गर्म करने में मदद करेंगे।

सूर्य नमस्कार

इसमें कोई दो राय नहीं है कि सूर्य नमस्कार हमारे लिए फुल बॉडी वर्कआउटकी तरह काम करता है और इसे योगासनों का राजा कहना भी गलत नहीं होगा। अगर आपको ऑफिस जाना है और सुबह ज्यादा समय नहीं है तो सिर्फ 10 मिनट निकालें और सूर्य नमस्कार करें।

Also Read

More News

जानें सूर्य नमस्कार करने के फायदे

सूर्य नमस्कार हमारे पूरे शरीर में ब्लड फ्लो को तेजी से पहुंचाता है। मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, कैलोरी को बर्न करता है, स्ट्रेस को कम करता है और शरीर में तुरंत गर्मी का संचार करता है। यह न सिर्फ आपको फुर्तीला बनाता है बल्कि रीढ़ की हड्डी को भी लचीला रखता है।

वीरभद्रासन

वीरभद्रासन को वॉरियर पोज भी कहा जाता है। यह आसन आपको एक वीर यानी कि योद्धा जैसी ताकत देता है। इसमें पैरों और जांघों की मांसपेशियों का भरपूर इस्तेमाल होता है। इसे करने के लिए आप पहले अपना एक पैर आगे और एक पीछे करके खड़े हो जाएं। अब आगे वाले घुटने को 90 डिग्री पर मोड़ें और दोनों हाथों को आसमान की तरफ सीधा तान लें। इस पोजीशन में एक लंबी गहरी सांस लें और 30 सेकंड तक खड़े रहें। इसी तरह दूसरे पैर से भी करें।

वीरभद्रासन करने के फायदे

जब आप पोजीशन को होल्ड करते हैं, तो हमारी बड़ी मांसपेशियों को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। वह पहले से ज्यादा लचीली हो जाती हैं और इससे दिल की धड़कन थोड़ी बढ़ती है। यह शरीर में गर्मी पैदा करने और पैरों में ठंड रोकने का अच्छा तरीका है।

धनुरासन

शरीर को गर्मी देनी हो या बॉडी की इलास्टिसिटी को बढ़ाना हो, धनुरासन यानी कि बो पोज आपके लिए बहुत फायदेमंद है। यह बॉडी के गेश्चर को बेहतर लुक देने में मदद करता है, पेट के अंगों की मालिश करता है और शरीर को गर्मी देने का काम करता है। इसे करने के लिए पहले आप पेट के बल लेट जाएं, फिर घुटनों को पीछे की ओर मोड़ें और अपने टखनों को हाथों से पकड़ लें। अब सांस भरते हुए अपने सीने और जांघों को ऊपर की तरफ उठाएं। इस पोजीशन में 30 सेकंड के लिए रहें और फिर नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। इस पोज को 5-10 बार दोहराएं।

धनुरासन करने के फायदे

यह आसन हमारे पाचन तंत्र को एक्टिव करने का काम करता है। वहीं अगर हम आयुर्वेद की बात करें तो इसके अनुसार शरीर की अधिकांश गर्मी हमारे पेट से आती है। धनुरासन उस अग्नि को प्रज्वलित करता है, जिससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

TRENDING NOW

Highlights

  • आप शरीर को गर्म करने के लिए योगासन का सहारा ले सकते हैं।
  • सही योगा आपके पोस्चर को भी ठीक करता है और सर्दी में गर्मी भी देता है।
  • आप धनुरासन और सूर्य नमस्कार कर सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या वजन कम करने के लिए योग करना चाहिए?

जी हां, अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना योगाभ्यास जरूर करें। योग करने से फैट बर्न में मदद मिलती है।

योग करने से क्या होता है?

योग करने से शारीरिक और मानसिक लाभ मिलते हैं। इससे जांघों और बैली का फैट बर्न करने में मदद मिलेगा। आप हेल्दी और फिट महसूस करेंगे।

क्या मैं हर रोज योग कर सकता है?

जी हां, आप रोज योग कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। साथ ही, कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी दूर होंगी।

क्या योग करने से जांघों का फैट वाकई बर्न होता है?

जी हां, अगर आप नियमित योगाभ्यास करेंगे, तो जांघों का फैट बर्न करने में मदद मिलेगी। इससे मांसपेशियों को भी मजबूती मिलेगी। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और वेट लॉस में मदद मिलेगी।