
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 18, 2020 2:16 PM IST
रोज की डाइट में जरूर लें ये 5 पोषक तत्व, शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं ये विटामिंस
हमारे शरीर को सही तरह से चलाने में कुछ पोषक तत्व बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। एक स्वस्थ शरीर वही होता है जिसका मस्तिष्क से लेकर पेट, हड्डियां, दांत और शरीर के सभी अंग सही तरह से काम करते हैं। और यह तभी होता है जब व्यक्ति बैलेंसिंग डाइट लेता है। आपको बता दें कि कुछ पोषक तत्व ऐसे होते हैं जिनकी हमारे शरीर को हर हालत में जरूरत होती है। आज हम आपको 5 ऐसे पोषक तत्व बता रहे हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करना न भूलें।
विटामिन डी हमारे शरीर को कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है, जो हड्डियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यदि इस विटामिन की शरीर में कमी हो जाए तो निम्न समस्याएं हो सकती हैं।
1. आपके बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है
2. हड्डी और पीठ में दर्द की संभावन होना
3. हड्डी और बालों का झड़ना
रोजाना धूप में 15 मिनट बैठकर आप पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी ले सकते हैं। यदि आप ऐसी जगह रहते हैं जहां सही से सूर्य की रौशनी नहीं आती है या आप इतने बिजी रहते हैं कि धूप में बैठने का समय नहीं मिलता तो आप फूड के द्वारा विटामिन डी का सेवन कर सकते हैं। फैटी फिश, अंडे की जर्दी और दूध, जूस व दाल में भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है।
मैग्नीशियम हमारे शरीर के लिए एक अति आवश्यक पोषक तत्व है। मैग्नीशियम हमारी हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही ऊर्जा का उत्पादन भी बढ़ाता है। यदि शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो जाए तो निम्न तरह के लक्षण दिख सकते हैं—
1. स्ट्रेस का बढ़ना
2. नींद संबंधी समस्या होना
3. रक्त शर्करा के स्तर में असंतुलन होना
जब लोग सही डाइट नहीं लेते हैं तो शरीर में इस पोषक तत्व का अभाव होने लगता है। कद्दू, पालक, सोयाबीन, बीन्स, टोफू, ब्राउन राइस, या नट्स (विशेष रूप से ब्राजील नट्स) खाने की कोशिश करें। इन्हें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है।
अमेरिका की करीब 40 प्रतिशत आबादी ऐसी है जो पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम प्राप्त नहीं करते हैं। इसका मतलब है कि उन लोगों को वह खनिज नहीं मिल रहा है जिसकी उनकी हड्डियों और दांतों को सख्त जरूरत है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कैल्शियम की अधिक कमी देखी जाती है। आप सही फूड का सेवन कर कैल्शियम की पर्याप्त डोज ले सकते हैं। साबुत अनाज, दूध, पनीर, दही, सॉल्टी फिश, ब्रोकोली और कली, नट्स और नट्स बटर, बींस और दाल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है।
बुजुर्गों में और जो लोग ज्यादा तनाव में रहते हैं उनके शरीर में जिंक की कमी हो जाती है। जिंक हमारे इम्युन सिस्टम को सपोर्ट करता है और बॉडी को कॉर्बोहाइड्रेट, फैट, एनर्जी और प्रोटीन को अवशोषित करने में मदद करता है। घास खाने वाली बकरी, कद्दू के बीज, पालक, ब्राउन राइस और सार्डिन आदि जिंक से लैस होते हैं।
विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए एक अति आवश्यक पोषक तत्व होता है। यह शरीर की सभी सेल्स को सुचारू रूप से बल देता है। इन सभी सेल्स का नियंत्रण इनमें स्थित न्यूक्लियस के डीएनए और आरएनए द्वारा होता है। जब शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो जाती है तो पाचन तंत्र में गड़बड़, खून की कमी, कब्ज, भूख में कमी और कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। शरीर में इसकी कमी न हो इसलिए अपनी डाइट में दही शामिल करें। दही में 51 से लेकर 79 फीसद विटामिन बी-12 होता है।