आपको बुढ़ापे तक फिट रखेंगी ये 5 आदतें, यंग ऐज से करें ये उपाय!

अगर आप भी स्वस्थ और लंबा जीवन जीने की चाहत रखते हैं तो ये जरूरी है कि अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय खुद के लिए निकालें। साथ ही अपनी जीवनशैली में ऐसे सकारात्मक बदलाव करें, जिनसे आपकी सेहत में सुधार हो।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 28, 2023 7:46 PM IST

आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोग कम उम्र में ही गंभीर रोगों के शिकार होने लगे हैं। डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम, जोड़ों में दर्द आदि बीमारियां जो कभी बुढ़ापे में हुआ करती थीं, वे अब 40 पार के लोगों को ही अपनी चपेट में ले रही हैं। लेकिन अगर आप भी स्वस्थ और लंबा जीवन जीने की चाहत रखते हैं तो ये जरूरी है कि अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय खुद के लिए निकालें। साथ ही अपनी जीवनशैली में ऐसे सकारात्मक बदलाव करें, जिनसे आपकी सेहत में सुधार हो। धीरे-धीरे ये बदलाव आपकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन जाएंगे। इनसे आपकी बढ़ती उम्र की गति को कम किया जा सकता है। क्या हैं ये छोटे-छोटे से बदलाव, चलिए जानते हैं।

बुढ़ापे तक फिट रहने के उपाय - Ways to stay fit till old age

1. शरीर को हाइड्रेट रखें

शरीर को हाइड्रेट रखकर आप न सिर्फ अपनी बढ़ती उम्र पर लगाम लगा सकते हैं, बल्कि सेहतमंद जिंदगी भी पा सकते हैं। ज्यादा पानी पीने से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है, यह वजन कम करने में भी मददगार होता है। पानी कोलोन क्लींजिंग का काम करता है। पानी के ज्यादा सेवन से आपकी स्किन पर चमक भी आती है। यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे शरीर के विषाक्त तत्व बाहर निकलते हैं।

2. फल-सब्जियां ज्यादा खाएं

अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा फल-सब्जियां शामिल करके आप सेहतमंद रह सकते हैं। फलों और सब्जियां में कई प्रकार के विटामिन, खनिज और फाइटोकेमिकल्स शामिल होते हैं, जो शरीर को भरपूर पोषण देते हैं। अपनी डेली डाइट में आपको ऐसे फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम या मध्यम हो। इनसे आपको फाइबर भी मिलेंगे। आपकी उम्र को बढ़ने से रोकने के साथ ही ये आपका वजन कम करने में भी मददगार हैं।

3. अल्ट्रा-रिफाइंड खाद्य पदार्थों से दूरी

अल्ट्रा-रिफाइंड खाद्य पदार्थों से दूर रहकर आप स्वस्थ और लंबा जीवन पा सकते हैं। चीनी, नमक, आर्टिफिशियल कलर, प्रिजर्वेटिव, स्टार्च, हाइड्रोजनीकृत फैट की अत्यधिक मात्रा के कारण अल्ट्रा-रिफाइंड खाद्य पदार्थ सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। इनसे दूर रहकर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

4. ज्यादा मिठास सेहत के लिए खतरनाक

ज्यादा चीनी और चीनी युक्त खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर आप सेहतमंद रह सकते हैं। चीनी के अधिक सेवन से शरीर में अत्यधिक कैलोरी जाती है, जो न सिर्फ वजन बढ़ाती है, बल्कि कई बीमारियां भी अपने साथ लाती है। आपका ज्यादा वजन हार्ट डिजीज, डायबिटीज, जोड़ों में दर्द आदि का जोखिम बढ़ाता है।

5. गुड फैट को करें आहार में शामिल

स्वस्थ जीवन के लिए गुड फैट और बैड फैट को पहचानना जरूरी है। अनसैचुरेटेड फैट ही गुड फैट की श्रेणी में आता है। बादाम, काजू, अखरोट, सोया मिल्क, वेजिटेबल ऑयल, ऑलिव ऑयल, बीन्स, मछली, एवोकाडो आदि में गुड फैट प्रचुर मात्रा में होते हैं। इन्हें आप अपनी डेली डाइट में शामिल करें। वहीं तले हुए खाने में और फास्ट फूड में बैड फैट से भरे होते हैं। दरअसल, अगर हम गुड फैट वाले भोजन को अधिक तापमान पर पकाते हैं तो वही खाद्य पदार्थ बैड फैट में तब्दील हो जाता है। जैसे पराठों पर लगा घी, तेल में तला गया भोजन आदि।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.