
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : December 14, 2020 12:28 PM IST
ओवर एक्सरसाइज करने से शरीर को झेलने पड़ते हैं ये 5 नुकसान
नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। वर्कआउट करने से न सिर्फ आपका शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है। रोज 30 से 40 मिनट तक एक्सरसाइज करने से कई जानलेवा बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। लेकिन कोई भी चीज तभी लाभ देती है जब उसे सीमित मात्रा में किया जाए। यदि आप ज्यादा और जल्दी लाभ पाने की मंशा से जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं तो शरीर को कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। रिसर्च बताती है कि जैसे दवाइयों को जरूरत से ज्यादा मात्रा में लिया जाए तो वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं, ठीक उसी तरह जरूरत से ज्यादा कसरत करना भी हानिकारक हो सकता है। शोधकर्ताओं ने उन अध्ययनों की समीक्षा की जो कसरत और हृदय संबंधी परेशानियों के संबंध में किए गए हैं और पाया कि इसके पुख्ता सबूत हैं कि खूब सारा कसरत करने से कार्डियो संबंधी और हृदय संबंधी स्थायी परेशानियां पैदा हो जाती हैं। आइए जानते हैं जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने के लक्षण और नुकसान-
शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होना
सुस्ती होना
मांसपेशियों का आकार कम होना
बार-बार मूड स्विंग
शरीर का थका हुआ या बीमार महसूस होना
नींद की कमी होना या नींद आने में बाधा आना
बार बार शरीर में चोट लगना
हर वक्त थकान महसूस होना
पर्फामेंस लेवल में कमी आनाबदन दर्द और पैरों में सूजन आना
1. अगर आपकी नींद पूरी नहीं हुई है या आपको नींद से संबंधित कोई समस्या है तो आपको एक्सरसाइज करने से परहेज करना चाहिए। एक्सरसाइज करने के लिए अपनी नींद पर ध्यान न देना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। रिसर्च बताती हैं कि अगर आप एक रात भी बिना सोये रहते हैं तो आपके शरीर को कई नुकसान होते है। जैसे स्ट्रेस बढ़ना और भूख उत्प्रेरक हार्मोंस का बढ़ना आदि।
2. शरीर में दर्द या सूजन होने पर भी आपको एक्सरसाइज और वर्कआउट करने से बचना चाहिए। क्योंकि जब आप वर्कआउट की शुरूआत करते हैं तो आपकी मांसपेशियों के कुछ छोटे टिशूज फट सकते हैं। जैसे कि यदि आपके पैरों में दर्द है तो आप हाथों की एक्सरसाइज कर सकते हैं लेकिन अगर आपकी पूरे शरीर में दर्द है तो आपको एक या दो दिन आराम करना चाहिए।
3. अगर आप ज्यादा मेहनत के काम या किसी अन्य वजह से सुस्त या थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो आप एक्सरसाइज कर सकते हैं। क्योंकि एक्सरसाइज करके आप ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं। लेकिन अगर आप दो हफ्ते या ज्यादा से थकान महसूस कर रहे हो तो आपको जिम के बदले डाक्टर के पास जाना चाहिए।
4. यदि आप बुखार या किसी शारीरिक तकलीफ से जूझ रहे हैं तो आपको एक्सरसाइज करने के बारे में सोचना नहीं चाहिए। क्योंकि एक्सरसाइज से आपकी शरीर के अन्दर का तापमान बढ़ता है, जिससे आपकी शरीर का हीलिंग प्रोसेस धीमा हो जाता है।