खाने के तरीके में करने होंगे सिर्फ ये 4 छोटे से बदलाव, घर बैठे कम होगी 300 कैलोरी

अगर आप अपने खानपान में थोड़ा सा भी ध्यान दें तो आपका वजन मेनटेन हो सकता है। इसलिए लिए आपको कोई हाई फाई डाइट को फॉलो करने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसके लिए आपको सिर्फ उन चीजों पर ध्यान देना है जो आप खा रहे हैं। अगर आप सही चीजों का सेवन करें तो आप 300 कैलोरी तक घटा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जो वजन बढ़ाने में काफी बड़ी भूमिका निभाती हैं और ज्यादातर लोग इस तरह ध्यान ही नहीं देते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : October 27, 2020 9:06 PM IST

अगर आप अपने खानपान में थोड़ा सा भी ध्यान दें तो आपका वजन मेनटेन हो सकता है। इसलिए लिए आपको कोई हाई फाई डाइट को फॉलो करने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसके लिए आपको सिर्फ उन चीजों पर ध्यान देना है जो आप खा रहे हैं। अगर आप सही चीजों का सेवन करें तो आप 300 कैलोरी तक घटा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जो वजन बढ़ाने में काफी बड़ी भूमिका निभाती हैं और ज्यादातर लोग इस तरह ध्यान ही नहीं देते हैं।

शहद की जगह आर्टिफिशल शुगर लें

चौंकिए मत, आप एकदम सही पढ़ रहे हैं। भले ही शहद के सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं लेकिन शहद में काफी अधिक मात्रा में कैलोरी होती हैं। शायद आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि एक चम्मच शुगर में 50 कैलोरी होती है और 1 चम्मच शहद में 60 कैलोरी होती है।।

इसलिए, हम आपको शहद की जगह नेचुरल या आर्गेनिक आर्टिफिशल स्वीटनर लेने की सलाह देंगे।

honey benefits in cough cold in hindi

फुल क्रीम दूध की जगह डबल टोन्ड दूध लें

दूध एक सुपर ड्रिंक है जिसमें बहुत अधिक कैलोरी होती है। इसलिए अगर आप अभी तक गाय या भैंस का दूध पी रहे हैं तो अब इसे रोक दें। अब आप फुल क्रीम दूध की जगह डबल टोंड दूध का सेवन करना शुरू कर दें। यदि आपको कॉफी या चाय बहुत पसंद है और आप दिन में 2 से 3 बार चाय पीते हैं तो ध्यान रहे कि इसमें डलने वाले दूध के माध्यम से भी आप कैलोरी ले रहे हैं। इसलिए इन्हें भी अपनी कैलोरी में गिनें। या आप चाय और कॉफी पीना बंद भी कर सकते हैं, ऐसा करने से आप रोजाना कम से कम 100 कैलोरी कम का सेवन करेंगे। जो 25 मिनट तक ट्रेडिमिल पर दौड़ने या जॉगिंग करने से कम होती है।

लेग पीस की जगह चिकन ब्रेस्ट खाएं

अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं और अक्सर चिकन खाते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि चिकन का हर पीस एक जैसा नहीं होता है। अगर आप अपने वजन को लेकर बहुत सीरियस हैं तो आपको लेग पीस की जगह चिकन ब्रेस्ट खाना चाहिए, मटन को पूरी तरह से अवॉइड करें। ​क्योंकि चिकन ब्रेस्ट में बहुत कम कैलोरी होती है और अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है।

फ्रूट जूस की जगह फल खाएं

हेल्थ कॉनशियस लोगों को फ्रूट जूस की जगह फलों का सेवन करना चाहिए। और यहां हम सिर्फ मार्किट में मिलने वाले डब्बाबंद जूस की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि घर में बना जूस भी आपको अवॉइड करना चाहिए। जब आप घर में संतरे का जूस बनाते हैं तो कम से कम 6 संतरों का इस्तेमाल करते होंगे। इस दौरान आपको इसमें एक्स्ट्रा शुगर भी मिलानी पड़ती है और जूस बनाने के दौरान फल से फाइबर भी गायब हो जाता है। इसलिए हमेशा जूस की जगह फलों का सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source