मोटापे का कारण बनती हैं सुबह पी जाने वाली ये 4 ड्रिंक्स, पूरी तरह करें अवॉइड

जो लोग वजन घटाते हैं उन्हें लगता है कि खाना छोड़ने से उनका वजन नहीं बढ़ेगा। ऐसे लोग फिर सुबह ब्रेकफास्ट करने के बजाय दूसरे विकल्प तलाशते हैं, जैसे कि जूस, चाय, कॉफी या फ्लेवर्ड मिल्क आदि। आप सोच रहे होंगे कि आपकी सुबह की ड्रिंक वेट लॉस में आपकी मदद करेंगे। जबकि ऐसा नहीं है। वास्तव में, कुछ मॉर्निंग ड्रिंक्स ऐसी होती हैं जो वजन घटाने के बजाय बढ़ाने का काम करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे पेय पदार्थ बता रहे हैं जिन्हें सुबह के समय अवॉइड करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 3, 2020 2:31 PM IST

जो लोग वजन घटाते हैं उन्हें लगता है कि खाना छोड़ने से उनका वजन नहीं बढ़ेगा। ऐसे लोग फिर सुबह ब्रेकफास्ट करने के बजाय दूसरे विकल्प तलाशते हैं, जैसे कि जूस, चाय, कॉफी या फ्लेवर्ड मिल्क आदि। आप सोच रहे होंगे कि आपकी सुबह की ड्रिंक वेट लॉस में आपकी मदद करेंगे। जबकि ऐसा नहीं है। वास्तव में, कुछ मॉर्निंग ड्रिंक्स ऐसी होती हैं जो वजन घटाने के बजाय बढ़ाने का काम करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे पेय पदार्थ बता रहे हैं जिन्हें सुबह के समय अवॉइड करना चाहिए।

मीठी लस्सी

नॉर्थ और वेस्ट इंडिया में मीठी लस्सी को बहुत पंसद किया जाता है। यहां किसी शुभ मौके पर मीठी लस्सी पी जाती है। मीठी लस्सी दही, पानी और शुगर का मिक्चर होता है। इसे हेल्दी और नो कार्ब डाइट कहा जाता है। जबकि हकीकत यह है कि 1 ग्लास मीठी लस्सी में 160 कैलोरी और ढेर सारी शुगर और फैट होता है। इस पेय के नियमित सेवन से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है।

फ्लेवर्ड मिल्क

दूध एक पौष्टिक पेय है लेकिन इसमें चीनी, चॉकलेट इत्यादि जैसे फ्लेवर शामिल करने से इसमें कैलोरी की मात्रा तेजी से बढ़ जाती है। यदि आप इसे रोजाना पीते हैं तो वजन बढ़ने के साथ ही आपको कई तरह की पेट की समस्याएं भी हो सकती हैं। एक गिलास फ्लेवर्ड मिल्क में लगभग 160 कैलोरी होती है।

संतरे का जूस

ताजे फल खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा है जबकि फलों का रस उतना स्वास्थ्यवर्धक नहीं होता है। जब फलों से रस निकाला जाता है, तो यह अपने पोषक मूल्य और फाइबर सामग्री को खो देता है। ऐसे में यदि आप रोज सुबह संतरे का जूस पीते हैं तो ये आपके वेट को तेजी से बढ़ा सकते हैं। एक गिलास संतरे के जूस में लगभग 220 कैलोरी होती है। इसलिए यदि आप फिटनेस फ्रीक हैं तो इसे पीने से बचें।

बनाना शेक

कई लोग ब्रेकफास्ट में सिर्फ केला खाना पसंद करते हैं। केला फाइबर, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिज का सीधा स्त्रोत है। हालांकि, अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको नाश्ते में केले और दूध के सेवन पर पूरी तरह से बचना चाहिए। एक केले के मिल्कशेक में लगभग 160-180 कैलोरी होती है। इसलिए इसे अवॉइड करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source