hamburger icon
A
Read in English

मांसपेशियों के साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं ये 3 योगासन, जानिए फायदे और करने का तरीका

Yoga For Bones And Joints: योग आसन हमारे शरीर का वजन मेंटेन करे रखने में मदद करते हैं जिससे हड्डियां मजबूत होती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 9, 2022 3:27 PM IST

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप योग आसन भी कर सकते हैं। योगासन हमारे शरीर को बाहर से ही नही बल्कि अंदर से भी मजबूत करते है। हड्डियां हमारे शरीर का महत्वपूर्ण भाग होती हैं। यह हमारे शरीर के दिल और फेफड़ों और बाकि हिस्सो की रक्षा करती हैं। इसलिए हमें ऐसा खाना खाना चाहिए जिसमे भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स हो ताकि हम मजबूत और स्वस्थ हड्डियों को मेंटेन करके रख सकें। मजबूत हड्डियो के लिए शरीर को विटामिन सी और विटामिन डी की आवश्कता होती है। योग आसन हमारे शरीर का वजन मेंटेन करे रखने में मदद करते हैं जिससे हड्डियां मजबूत होती है। निम्न आसन करके आप अपने शरीर को मजबूत बना सकते हैं।

1. वज्रासन

इस आसन में सबसे पहले आप खड़े होकर अपनी बाजुओं को बाहर निकाले। आगे की तरफ झुक कर अपने घुटनों को आराम आराम से नीचे करे। अपने शरीर के वजन को एड़ियों पर रखे और पैर की उंगलियों को बाहर की तरफ निकाले। एड़ियों को एक दूसरे के नजदीक रखे। पंजों को एक दूसरे के ऊपर ना रख कर बाय और दाएं रखें जिससे यह एक दूसरे के साइड मे हो सकें। पीठ को सीधा रखकर सामने की तरफ देखे। ऐसे तीस तीस सेकंड के तीन सेट लगाएं।

2. पादहस्तासन

इस आसन में आपको सबसे पहले सीधा खड़े होकर अपनी सांस को रोककर अपनी नाक से अपने घुटने को छूना है। अपने हाथ की हथेलियों को अपनी पैरो की तरफ रखे। आप अपने घुटने को हल्का सा झुका कर अपने पेट को अपनी जांघों से छुए। फिर आराम आराम से अपने घुटने को सीधा करें। अपनी छाती से जांघों को छुए।

3. अधोमुख श्वानासन

सबसे पहले पैरों और हाथों पर अपने शरीर को नियंत्रण करें। इस प्रकार की हथेलियां आपके कंधो के नीचे और घुटने अपके कूल्हों के नीचे हो। इस अवस्था में आधी मिनट तक रहें। और तीन से चार बार इस आसन को दोहराएं। अधोमुख श्वानासन करना बहुत फायदेमंद होता है.