Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Best Yoga for Neck Fat : गर्दन की चर्बी, डबल चिन को आमतौर पर 'टर्की नेक' कहा जाता है। यह आज के समय की काफी ज्यादा कॉमन परेशानी हो चुकी है। अगर आप गर्दन की अतिरिक्त चर्बी को घटाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कड़ी मेहनत की जरूरत नहीं है। बल्कि आप कुछ सिंपल से योग की मदद से अपने गर्दन की अतिरिक्त चर्बी को ( How to reduce neck fat) घटा सकते हैं। आइए जानते हैं गर्दन की चर्बी को कम करने के लिए क्या करें?
नियमित रूप से करीब 30 से 60 सेकंड तक भुजंगासन का अभ्यास करने से गर्दन की मांसपेशियोंकी टोनिंग को बेहतर ( Face yoga for double chin free) किया जा सकता है। इस योग की मदद से गले के आसपास खिंचाव आता है, जिससे गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। यह मुद्रा आपके गर्दन की चर्बी को कुछ ही दिनों में घटा सकता है। अगर आप अपने गर्दन के आसपास की चर्बी से काफी ज्यादा परेशान हैं, तो इस योग का नियमित रूप से अभ्यास जरूर करें।
इस योग में पीठ को ऊपर की ओर ऊंठ की तरह रखा जाता है। वहीं, गर्दन और चेहरे को ऊपर की ओर खींचा जाता है। इससे गर्दन और चेहरे के निचले हिस्से पर खिंचाव आता है, जिससे मांसपेशियों में फैलाव आ सकता है। इससे चर्बी को घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
यह योगासन शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में काफी ज्यादा प्रभावशाली होता है। नियमित रूप से अगर आप इस योग का अभ्यास करते हैं, तो इससे काफी हद तक गर्दन के आसपास की चर्बी को घटाने में मदद मिलती है। साथ ही यह आपके बढ़ते मोटापे को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।
गर्दन के आसपास की अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए आप नियमित रूप से इन योगासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे चर्बी को घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। हालांकि, अगर आपकी समस्या किसी गंभीर बीमारी की वजह से हो रही है, तो ऐसे में एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।