
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : October 14, 2024 10:59 AM IST
Roasted Gram Or Chana For Weight Gain: आज के समय में जहां ज्यादातर लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने कम वजन से परेशान हैं। जितना मुश्किल वजन घटाना होता है, उतना ही मेहनत वजन बढ़ाने के लिए भी करनी पड़ती है। वजन बढ़ाने के लिए कुछ लोग तरह-तरह के सप्लीमेंट्स लेते हैं। लेकिन इनका ज्यादा सेवन करने से कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। ऐसे में, वजन बढ़ाने के लिए आपको हमेशा हेल्दी तरीका ही अपनाना चाहिए। अगर आप हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में भुना चना शामिल कर सकते हैं। जी हां, भुने हुए चने के सेवन से आसानी से वजन बढ़ सकता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और वजन बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए चने का सेवन कैसे करना चाहिए?
वजन बढ़ाने के लिए आप चने के साथ ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, जब आप चने के साथ बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स मिलाते हैं, तो इससे कैलोरी और हेल्दी फैट प्राप्त होते हैं, जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और कई बीमारियों से बचाव हो सकता है।
वजन बढ़ाने के लिए चना और खजूर का सेवन फायदेमंद होता है। इन दोनों में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इन दिनों का एक साथ सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर हो सकती हैं। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट चना और खजूर का सेवन कर सकते हैं।
वजन बढ़ाने के लिए आप चने के साथ दूध का सेवन कर सकते हैं। इन दोनों में ही पोषक तत्त्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर को जरूरी पोषण और ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसका नियमित सेवन करने से खून बढ़ता है और डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप सुबह नाश्ते में चने और गुड़ का सेवन एक गिलास दूध के साथ कर सकते हैं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।