
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 3, 2018 10:44 AM IST
फिटनेस टिप्स से पाएं तुरंत ऊर्जा। © Shutterstock
आजकल कि इस भागम-भाग भरी जिंदगी में आपका फिट रहना बहुत जरूरी है। 30 से 35 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं को कमर दर्द, जोड़ों में दर्द, जल्दी थक जाना जैसी समस्याओं की शिकायत लगी रहती है। इन समस्याओं का मूल कारण बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में कमजोरी व मांसपेशियों की ताकत का कम होना है। यदि समय रहते कुछ फिटनेस टिप्स को अपने जीवन का हिस्सा बना लें तो इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
फिटनेस टिप्स से पाएं तुरंत ऊर्जा
सैर
प्रतिदिन 15-20 मिनट की सैर से पूरे शरीर के जोड़ों को सुचारू रूप से कार्य करने की क्षमता मिलती है। इससे कई बीमारियों से बचाव भी होता है इसलिए सैर को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
पेल्विक ब्रिजिंग
इस व्यायाम से कमर व कूल्हे की मांसपेशियों को ताकत मिलती है। फर्श पर सीधे लेटकर घुटने मोड़कर हाथों को बाहर की तरफ निकालें। इसके बाद कमर को सीधे रखते हुए पुल के आकर में उठाएं और इसी पोजीशन में 3-5 सेकेंड तक रुकें। इसके बाद सामान्य पोजीशन में आ जाएं। यह प्रक्रिया 3-5 बार दोहराएं।
सिट टू स्क्वैट
सीधे खड़े होकर हाथों को शरीर से बाहर आगे की तरफ निकालकर कुर्सी के बैठने की मुद्रा में आ जाएं और इस पोजीशन में 3-5 सेकेंड तक रुकें। इसके बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं। यह क्रिया 3 से 5 बार दोहराएं। इस व्यायाम से ऊपरी जांघ की मासपेशियां मजबूत होती हैं।
यदि नियमित रूप से इन तीनों फिटनेस टिप्स को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना लें तो न केवल आप हेल्दी और फिट रहेंगे बल्कि कई रोगों से भी दूर रह सकते हैं। इससे काम करने की क्षमता तो बढ़ती ही है, आप अधिक सकारात्मक बनते हैं। ऐसे में आज से ही बिना आलस किए एक्सरसाइज करने की अच्छी आदत डालें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.