
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : October 18, 2022 5:15 PM IST
योगासन न सिर्फ शारीरिक व्यायाम है बल्कि यह शरीर और आत्मा को जोड़ने का एक माध्यम भी है। इससे आप सेहतमंद भी रहते हैं। जितने भी प्रकार के योगासन हैं, इन सभी के अपने अलग-अलग फायदे हैं। अगर आप अपने बालों और त्वचा को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आपके लिए मत्स्यासन और शशांक आसन योग बहुत ही फायदेमंद है। इसे आप नियमित रूप से अपने योग कार्यक्रम में शामिल कर सकते हैं। इसे करना बहुत ही आसान है, इसलिए इसमें हम आपको बताएंगे मत्स्यासन और शशांक आसन योग करने के तरीके क्या हैं।
मत्स्यासन योग हठयोग की शैली में आता है इसे 30 से 60 सेकंड तक एक ही बार करना होता है। यह त्वचा और बालों के साथ-साथ मांस पेशियों को भी मजबूत बनाता है। मत्स्यासन करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और अपनी हथेलियों जमीन की तरफ हिप्स के नीचे रखें। और एल्बो को एक दूसरे के करीब लाएं, जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं। पैरों को सिकोड़कर पालथी मार ले। अब अपनी सांसों को अंदर लेते हुए छाती को ऊपर की तरफ उठाएं साथ ही साथ सिर को भी ऊपर उठाने की कोशिश करें हालांकि सिर का ऊपरी हिस्सा जमीन को छूता रहेगा। थोड़ी देरी से मुद्रा में रहने के बाद सांस छोड़ते हुए पुरानी स्थिति में वापस लौटे हैं और पैरों को सीधा करके विश्राम करें।
शशांक आसन योग करने के लिए सबसे पहले आप वज्रासन मुद्रा में बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रखें और सांस को अंदर लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और सीधा करें। अपना फोकस गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर रखें। रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए। इसके बाद अपनी सांसो को छोड़ते हुए धीरे-धीरे आगे की तरफ झुकते जाएं और हाथों को भी नीचे की तरफ ले आए। आपको इतना झुकना है जब तक आपकी नाक और माथा फर्श पर टच ना हो जाए। आप चाहे तो तकिए का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मुद्रा में आपको 30 सेकंड तक रहना है। इसके बाद सांसो को अंदर लेते हुए धीरे-धीरे अपनी पूर्व की मुद्रा में आ जाना है। यह शशांक आसन का यह पूरा चक्र है। इसे आप कई बार दोहरा भी सकते हैं।