Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How To Use Ajwain For Weight Loss: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। बढ़ा हुआ वजन न केवल देखने में खराब लगता है, बल्कि अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है।वजन घटाने के लिए लोग तरह तरह के डाइट प्लान फॉलो करते हैं और जिम में घंटों एक्सरसाइज भी करते हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। अगर आप भी अपने बढ़ते मोटापे से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं, तो अजवाइन का सेवन आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। जी हां, अजवाइन के कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं वजन घटाने के लिए कैसे करें अजवाइन का इस्तेमाल -
अजवाइन का इस्तेमाल आमतौर पर खाने में तड़के के रूप में किया जाता है। यह न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन्स, फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे जा पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। क्या आप जानते हैं कि अजवाइन वजन घटाने में मददगार साबित हो सकती है? जी हां, इसमें थाइमोल नामक तत्व मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इससे तेजी से फैट बर्न होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
वजन घटाने के लिए आप अजवाइन के पानी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पी लें। नियमित रूप से अजवाइन के पानी का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है। इससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। साथ ही, इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने भी मदद मिल सकती है।
अजवाइन और जीरा का मिश्रण वजन घटाने में काफी असरदार साबित हो सकता है। नियमित रूप से अजवाइन और जीरा के पानी का सेवन करने से आपको जल्द ही मोटापे से छुटकारा मिल सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन और एक चम्मच जीरा डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह इस पानी को करीब 5-10 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद इसे छान लें और इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस डालकर इसका सेवन करें। इसके नियमित सेवन से आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।