हर्निया के लिए योग थेरेपी: Hernia को बढ़ने से रोकने के लिए करें ये 2 योगासन, नहीं पड़ेगी ऑपरेशन की जरूरत

जब एब्डोमिनल वाल में गैप बन जाता है और यहां की मसल्स कमजोर हो जाती है तो आपको हर्निया जैसी स्थिति देखने को मिलती है। योग करने से इसमें लाभ मिल सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : November 11, 2022 1:39 PM IST

हर्निया (Yoga For Hernia) जब होता है जब पेट की मसल्स की वॉल में जगह बन जाती है और मसल्स कमजोर हो जाती हैं। अगर आप ऐसा होने के बाद भी भारी चीजें उठाते हैं और ज्यादा प्रेशर वाला काम करते हैं तो यह हर्निया के अन्य प्रकारों में बदल सकता है। हर्निया होने पर वैसे तो सर्जरी करवाने की जरूरत होती है लेकिन कुछ उपायों का प्रयोग करके आप अपनी मसल्स को मजबूत कर सकते हैं। अगर आप हर्निया सर्जरी से रिकवर हो रहे हैं तो कुछ तरह के योग आसन आपको रिकवर होने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे हर्निया के लिए योग आसनों  (Hernia Ke Liye Yoga) के बारे में।

हर्निया के लिए योग - (Hernia Ke Liye Yoga In Hindi)

उत्तानपदासन - Uttan Padasana (Leg Raise Pose)

यह आसन एब्डोमिनल मसल्स को मजबूत करता है। अगर आप सर्जरी से रिकवर हो रहे हैं तो तीन बार एक दिन में टांग उठा कर इस आसन को करना आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। सबसे पहले अपनी दोनों बाजुओं को साइड में रख कर जमीन पर लेट जाएं। अब अपनी बाएं टांग को उठाएं और घुटने को न मोड़ें। अब सांस छोड़ दें और टांग को नीचे कर दें। सर्जरी होने के कुछ दिन तक एक ही टांग से यह आसन करते रहें। इससे आपकी टांग में ज्यादा प्रेशर नहीं आएगा।

वज्रासन - Vajrasana Pose

हर्निया को ठीक करने वाला यह बेस्ट योग आसन है। पहले जमीन पर बैठ जाएं और पैरों को पीछे की ओर मोड़ लें। अपने पैर हिप्स के नीचे रख लें। आंखें बंद कर लें और अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रख लें। अब एक लंबी और गहरी सांस ले ले और इस पोज में 15 से 30 सेकंड तक रहें। इस पोज को 5 से 6 बार ऐसे ही करें।