Body Fat: 4 तरह के होते हैं बॉडी फैट, जानिए शरीर में कौन सी चर्बी आपके लिए है खतरनाक

आज हम हमारे शरीर में फैले हुए फैट के प्रकार के बारे में बात करेंगे और जानेंगे की किस प्रकार का फैट हमारे लिए अधिक हानिकारक होता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : July 28, 2021 9:30 PM IST

शरीर में कहीं भी फैट का जमा होना वैसे तो हमारे शरीर के लिए हानिकारक ही है और खास कर अगर फैट हमारे शरीर के निचले हिस्से यानी पेट के आस पास जमा होता है तो वह हमें आउट ऑफ शेप तो कर ही देता है। साथ में वह आपकी सेहत के लिए भी बहुत हानिकारक बन जाता है। लेकिन बॉडी फैट का डिस्ट्रीब्यूशन होना हमारे हाथ में नहीं होता है यह उम्र, जेंडर, हार्मोन लेवल और जीन्स के आधार पर बंटता है। बहुत से लोग इस बारे में नहीं जानते होंगे लेकिन बॉडी फैट (Body Fat) के 4 मुख्य प्रकार होते हैं जोकि शरीर के अलग अलग हिस्सों में जमा होते हैं। हर प्रकार का फैट एक जैसा नहीं होता है और कुछ प्रकार के फैट आपके शरीर के लिए खतरनाक भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन फैट के प्रकार के बारे में।

1. सबकुटेनियस फैट

इस प्रकार का फैट हमारी मसल्स के टॉप पर जमा होता है और हमारे शरीर का 90% फैट यही प्रकार होता है। यह ब्राउन, बीज और व्हाइट फैट सेल्स से मिल कर बना हुआ होता है। इस प्रकार के फैट को हम बाजू, पेट, जांघ और हिप्स से आसानी से स्कवीज कर सकते हैं। कुछ अमाउंट में इस फैट को हेल्दी माना जाता है। हालांकि अगर यह अधिक मात्रा में इक्ट्ठा हो जाता है तो इससे आपके हार्मोन लेवल असंतुलित हो सकते है।।

2. विसरल फैट

सभी प्रकार के फैट में से यह फैट सबसे अधिक हानिकारक होता है। यह फैट एब्डोमिनल एरिया की बहुत गहराई में इक्ट्ठा होता है और किडनी, आंत, हृदय जैसे ऑर्गन के आस पास जमा हुआ होता है। इसे आम तौर पर बेली फैट भी कहा जाता है। अगर यह फैट बहुत अधिक मात्रा में इक्ट्ठा हो जाता है तो इससे आपको डायबिटीज भी हो सकती है। केवल यही नहीं इस फैट के बढ़ने से आपका किडनी डेमेज, स्ट्रोक, हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस प्रकार के फैट को हम न तो छू सकते हैं और न ही महसूस कर सकते हैं क्योंकि यह टिश्यू के बहुत अंदर जमा हुआ होता है।

3. ब्राउन फैट

इस प्रकार का फैट मुख्य रूप से बच्चों के अंदर देखने को मिलता है लेकिन बड़ों में भी यह पाया जा सकता है। बड़ों में इस प्रकार का फैट केवल बहुत कम मात्रा में और कंधों और छाती के आस पास ही देखने को मिलता है। यह स्पेशल प्रकार का फैट होता है जो हमारे शरीर को कैलोरी को बर्न करने में लाभ पहुंचता है। रिसर्च के मुताबिक ठंडे तापमान के अंदर यह फैट एक्टिवेट हो जाता है और आपकी कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है।

4. एसेंशियल फैट

इस के नाम से ही हमें पता चल रहा है कि यह फैट हमारे जीवन और एक हेल्दी बॉडी के लिए आवश्यक होता है। इस प्रकार का फैट ब्रेन, बोन मैरो, नर्व और मेंब्रान में पाया जाता है जो हमारे ऑर्गन की रक्षा करते है। इस प्रकार का फैट हार्मोन्स के नियमित होने के लिए भी जरूरी होता है और यह फर्टिलिटी के लिए भी आवश्यक होता है। एक स्टडी के मुताबिक एक महिला तब ही हेल्दी मानी जाती है जब उसके अंदर 10 से 13% एसेंशियल फैट मौजूद होता है। हालांकि पुरुषों को इसकी 2 से 5% ही आवश्यकता होती है।

अधिक मात्रा में फैट आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है इसलिए अगर आप मोटापे के रिस्क पर हैं तो आपको एक हेल्दी लाइफस्टाइल शुरू कर देना चाहिए और एक्सरसाइज को भी अपना रूटीन बना लेना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.