
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : November 17, 2020 4:53 PM IST
मलाइका अरोड़ा की स्लिम और फिट बॉडी का राज़ है उत्कटासन, जानें इसके फायदे और करने का तरीका
बॉलीवुड सितारों आम लोगों को फिट और स्वस्थ रहने की प्रेरणा देते हैं। साधारण लोग सेलेब्स के लाइफस्टाइल को फॉलो कर उनके जैसा बनने की कोशिश करते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। मलाइका अपने योगा और फिटनेस रूटीन को काफी गंभीरता से फॉलो करती हैं। जिसका रिजल्ट उनकी बॉडी पर साफ दिखता है। हाल ही अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर चेयर पोज़ यानि कि उत्कटासन करते हुए फोटो पोस्ट की है। इससे साफ पता चलता है कि मलाइका को फिट रखने में उत्कटासन का महत्वपूर्ण रोल होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्कटासन कैसे करना चाहिए और इसे करने के क्या फायदे हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको इस जबरदस्त योगासन को करने का तरीका और इसके लाभ बता रहे हैं।
View this post on Instagram
अपने हाथों को सामने की तरफ फैलाएं, हथेलियों को खुला रखें और जमीन की तरफ रखें। कोहनियों को मोड़े नहीं।
घुटनों को थोड़ा मोड़े और पेल्विस को नीचे की ओर दबाएं।
इस दौरान आप ऐसा स्थिति में होंगे जैसे आप किसी कुर्सी पर बैठें हैं।
इस स्थिति में सहज होने की कोशिश करें।
हाथों को जमीन के समानांतर रखें। कमर को सीधा और आराम की अवस्था में रखें।
अब हाथों को सिर के ऊपर, दीवार की तरफ ले जाएं और सीधा रखें।
आसन का अभ्यास करते वक्त गहरी सांस लेते रहें।
जैसे-जैसे आप सहज होते रहें, अपने घुटनों को थोड़ा और मोड़ें और नीचे की तरफ दबाव डालें लेकिन कमर सीधी रखें।
एक मिनट के लिए रुकें। फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं और शरीर को रिलैक्स करें।
वैसे तो उत्कटासन करना पूरी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसे करने से पैरों की मसल्स मसल्स को टोन करने में मदद मिलती है। उत्कटासन हिप फ्लैक्सर्स, टखनों, काफ मसल्स और कमर को मजबूत करता है। सीने और कंधों को स्ट्रेच करने में मदद करता है। फ्लैट पैरों को ठीक करने में मदद करता है। इस योगासन का अभ्यास करने से हार्ट रेट बढ़ता है, सर्कुलेटरी और मेटाबॉलिक सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है।