... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 4, 2020 12:38 PM IST
This new study gives another valid reason to maintain our Vitamin D levels.
Overweight : शरीर में वसा की अधिक मात्रा होने से शरीर का वजन बढ़ता है। इसकी वजह से हमारा शरीर थुलथुला सा दिखने लगता है। बढ़ता वजन कई स्वास्थ्य जोखिमों का कारण बनता है। आज के समय में अधिकतर लोग मोटापे (Overweight) का शिकार हो रहे हैं। बॉडी मास इंडेक्स से मोटापे का पता लगाया जा सकता है।
व्यक्ति का वजन और उसकी ऊंचाई के वर्ग को विभाजित करके बॉडी मास इंडेक्स निकाला जाता है। 30 या उससे अधिक के बीएमआई वाले व्यक्ति मोटे (obese) माने जाते हैं। 25 या इससे अधिक बीएमआई वाले व्यक्ति अधिक वजन (overweight) की श्रेणी में आते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मोटापे की वजह से व्यक्ति डायबिटीज, कैंसर, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग जैसे गंभीर परेशानियों का शिकार हो जाता है। पहले के समय में मोटापा सिर्फ उच्च आय वाले देशों की समस्या थी, लेकिन अब मोटापा निम्न और मध्यम आय वाले देशों के लोगों में भी बढ़ता जा रहा है। शहरी इलाकों में इसकी समस्या अधिक हो रही है।
WHO के अनुसार, 1975 के बाद से दुनियाभर में मोटापा लगभग 3 गुना बढ़ा है।
2016 में 190 करोड़ से अधिक वयस्क अधिक वजन वाले थे। इस में से 65 करोड़ से अधिक वजन वाले थे।
2016 में 5 वर्ष से कम आयु के लोग अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त थे।
5-19 आयु वर्ग के 340 मिलियन से अधिक बच्चे अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त थे।
बढ़ते मोटापे का कारण कैलोरी और वसायुक्त भोजन का अधिक सेवन करना। अधिक वजन होने के कारण निम्न है-
1. उच्च वसा वाले फूड का सेवन
2. शहरीकरण, परिवहन और शारीरिक निष्क्रियता के तरीकों की वजह से
3. आहार और शारीरिक पैटर्न में परिवर्तन
4. सामाजिक जागरूकता में कमी के परिणाम
1. फैट और शर्करा युक्त खाद्य पदार्थों का कम सेवन करें।
2. फल, सब्जियां, साबुत अनाज, फलियां और नट्स का सेवन करें।
3. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
4. स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करें।
5. भोजन में अधिक नमक का इस्तेमाल ना करें।
मोटापे का कारण बनती हैं सुबह पी जाने वाली ये 4 ड्रिंक्स, पूरी तरह करें अवॉइड
धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर कर बताया कोरोना को भगाने का 'मंत्र', कैलोरी भी होगी बर्न