ये हॉट, फि‍ट ‘भाबी जी’ बन गईं हैं मां, जानें कैसे किया उन्‍होंने प्रेगनेंसी भी में भी सूर्य नमस्‍कार

टीवी के पॉपुलर शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ की ये फेमस, हॉट भाभी जी यानी सौम्या टंडन ने 14 जनवरी को बेटे को जन्म दिया है। अपनी पर्सनेलिटी के लिए लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही सौम्या टंडन ने प्रेगनेंसी में सूर्य नमस्कार कर सभी को हैरत में डाल दिया था।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 22, 2019 2:21 PM IST

टीवी के पॉपुलर शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ की ये फेमस, फि‍ट भाभी जी यानी सौम्या टंडन ने 14 जनवरी को बेटे को जन्म दिया है। अब वे अपने बेटे के साथ घर आ चुकी हैं। इंस्‍टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में वे अपने बेटे के साथ बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और उनके फैन उनका स्‍वागत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - मां बनने के बाद फि‍र से ‘बेसिक्‍स’ पर लौटीं सानिया मिर्जा

लिया छोटा सा ब्रेक

सौम्‍या टंडन जितनी फि‍ट हैं उतनी ही एक्टिव भी। उन्‍होंने छह महीने तक तो किसी यह पता ही नहीं चलने दिया कि वे प्रेगनेंट हैं। नवंबर के फर्स्ट वीक में उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने फैंस के साथ इस खबर को शेयर किया था। पर प्रेगनेंसी के आखिरी दिनों में उन्‍होंने शो से एक छोटा सा ब्रेक लिया।

View this post on Instagram

Modified surya namaskar for pregnant women guided by @shammisyogalaya . Video by @pnikau . Keep staying #pregnantfit

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_) on

प्रेगनेंसी में भी कर सकते हैं सूर्य नमस्‍कार

योगा में सूर्य नमस्‍कार बहुत महत्‍वपूर्ण माना गया है। इसे संपूर्ण योगासन भी कहा जाता है। पर अब तक यह माना जाता था कि गर्भवती महिलाएं इस आसन की बारह मुश्किल मुद्राओं को नहीं कर सकतीं। पर सौम्‍या टंडन ने अपनी ट्रेनर की निगरानी में सूर्य नमस्‍कार कर यह साबित कर दिया कि गर्भवती महिलाएं भी चाहें तो सूर्य नमस्‍कार कर सकती हैं। सौम्‍या की ट्रेनर ने सुविधा के लिहाज से इसमें कुछ बदलाव भी किए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source