वजन कम करने का बेहतर उपाय है फैट फ्लश डाइट प्‍लान 

वजन कम करने के साथ ही अगर आप अपनी बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो फैट फ्लश डाइट प्लान फॉलो करें। यह आपके शरीर से 12 इंच तक चर्बी कम कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : May 22, 2019 7:34 PM IST

वजन कम करना आजकल सभी चाहते हैं। कुछ के लिए यह आसान होता है, तो कुछ के लिए वजन कम करना चुनौती बन जाता है। कई बार हमें पता ही नहीं होता कि वजन कम करने के लिए हमारे शरीर की जरूरतें क्‍या हैं। आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा डाइट प्‍लान, जो वजन कम करने के साथ ही आपकी बॉडी को डिटॉक्‍स भी करेगा।

यह भी पढ़ें - परफेक्‍ट फि‍गर चाहिए तो फॉलो करें ये दस टिप्‍स

वजन कम करेगा फैट फ्लश डाइट प्‍लान

वजन कम करने के लिए आजकल फैट फ्लश डाइट खूब चलन में है।  इस डाइट प्लान को न्यूट्रिशनिस्ट ऐन लूइसे गिटलमैन (Nutritionist Ann Louise Gittleman) ने तैयार किया था। यह वेट लॉस डाइट प्लान आपका वजन तेजी से कम करने में मदद करेगी और साथ ही साथ बॉडी को डिटॉक्सिफाई (Detoxification) भी करेगी।

यह भी पढ़ें – वजन कम करना क्यों है महिलाओं के लिए ज्यादा मुश्किल

किसने बनाया फैट फ्लश डाइट प्‍लान

एन लुईस गिटलमैन एक अमेरिकी लेखक और अल्टरनेट मैडिसिन (alternative medicine) की समर्थक हैं। वह एक पोषण विशेषज्ञ यानी न्यूट्रिशनिस्ट हैं। दो दर्जन से ज्यादा किताबें लिखने वाली गिटलमैन ने दी फैट फ्लश प्लान पर एक किताब लिखी जिसका नाम है 'बियोंड प्रिटिकिन'। यह किताब साल 1988 में पब्लिश की गई थी।

यह भी पढ़ें – ज्‍यादा जूस पीना भी हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, जानें क्‍यों

वजन कम कैसे होता है

इस डाइट के पीछे का बेसिक आइडिया लिवर के फंग्शन को फैट बर्निंग के लिए बेहतर करना है। ऐसा सही आहार के मेल से किया जाता है। इस डाइट प्लान में तैयार आहार से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और शरीर से फैट तेजी से घटने लगता है। इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि इस डाइट से लसीका प्रणाली (stimulate the lymphatic system) भी सक्रिय होती है जो फैट को तरल (liquefied fat) बनाकर शरीर से बाहर करने में मददगार है। यही वजह है कि इस डाइट से तेजी से इंच लॉस होता और सेल्युलाईट खत्म होते हैं।

वजन कम करने के लिए फैट फ्लश डाइट प्लान करने के तरीके (Fat Flush Diet Plan For Weight Loss)

फैट फ्लश डाइट प्लान तीन चरणों में किया जाता है! इन तीनों के काम हैं 1. डिटॉक्स, 2. वेट लॉस, 3. कम वजन को बरकरार रखना! वजन कम करने के लिए फैट फ्लश डाइट प्लान के पहले चरण यानी फेज में (First phase of the 'Fat Flush Diet' for weight loss) लिवर और लाइम्फैटिक सिस्टम को डिटॉक्स करने पर ध्यान दिया जाता है! इसके साथ ही साथ फैट फ्लश डाइट में एक्सरसाइज भी बहुत अहम रोल निभाती है।

फैट फ्लश डाइट प्लान - पहला चरण (Fat Flush Diet, Phase 1):

इस चरण में, डायटर्स क्रैनबेरी जूस और पानी को मिलकार पीते हैं। ताकि शरीर को डिटॉक्स किया जा सके और वॉटर रिटेंशन को कम किया जा सके। पहले चरण में इस मिश्रण को रोज पीया जाता है। इस चरण में कैलोरी की मात्रा 1,100 से 1,200 कैलोरी प्रतिदिन रखी जाती है। इस चरण में गेहूं और डेयरी पदार्थों को खाने से मनाही होती है।

फैट फ्लश डाइट प्लान, दूसरा चरण (Fat Flush Diet, Phase 2)

दूसरे चरण में डाइट करने वालों को कैलोरी इनटेक में जरा सी बढोतरी करने की इजाजत होती है। इसके साथ ही साथ जरा से कार्बस भी एड किए जा सकते हैं।

फैट फ्लश डाइट प्लान, तीसरा चरण (Fat Flush Diet, Phase 3):

फैट फ्लश डाइट के तीसरे और अंतिम चरण को अपने घटाए गए वजन को लंबी अवधि तक बरकरार रखने के लिए तैयार किया गया है। इस चरण में, डायटर कार्ब्स, प्रोटीन और वसा के 40:30:30 के अनुपात को बनाए रखते हैं। यह चरण सिर्फ सीमित डेयरी उपभोग के लिए की इजाजत देता है।

यह वेट लॉस डाइट व्यायाम के साथ अधिक प्रभावी मानी गई है। लेकिन किसी भी वेट लॉस डाइट को फॉलो करते समय यह महत्वपूर्ण है कि आप आहार का ठीक उसी तरह से पालन करें जैसा कि बिना किसी बदलाव के किया जाना चाहिए। किसी भी डाइट को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें और उसकी सलाह के अनुसार ही डाइट को फॉलो करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source