
Also Read
Common Exercise Mistakes: रोजाना एक्सरसाइज के दौरान अधिकांश लोग करते हैं ये 5 गलतियां, जानिए इन्हें ठीक करने के उपाय
एक्सरसाइज (Exercise) करना शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह हमें शारीरिक रूप से ही नहीं मानसिक रूप से भी फिट रखती है। लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि क्या यह एक्सरसाइज आपको फायदा पहुंचा रही है? कहीं ऐसा तो नहीं कि आप कसरत करते समय ऐसी कुछ गलतियां कर रहे हो जिससे आपको फायदे की जगह नुकसान हो रहा हो। अक्सर यह छोटी-छोटी गलतियां लोग जाने अनजाने में कर बैठते हैं। जानिए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यह गलतियां।
अगर आप व्यायाम करने के शौकीन हैं और आप खाली पेट व्यायाम करते हैं तो ये आपकी सबसे बड़ी गलती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा करने से आपको वीकनेस के साथ बिमारी भी घेर सकती है।
व्यायाम या जिम करने गये लोग अक्सर अपने शरीर को स्ट्रेच किये बिना ही एक्सरसाइज़ में जुट जाते हैंं। ऐसा करना आपके लिए घातक हो सकता है। व्यायाम और जिम करने से पहले अपने शरीर को स्ट्रेच करके मांसपेशियों को गर्माहट जरूर दें। स्ट्रेच किए बिना व्यायाम से इंजरी का खतरा भी बढ़ जाता है।
पतले होने के चक्कर में अक्सर लोग जिम या व्यायाम करने के बाद हेल्दी डाइट नहीं लेते।अगर आपको व्यायाम करने के बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल रहा है तो उसका कारण है कि आपके आहार में पोषक तत्वों की कमी।
व्यायाम के बाद आराम भी जरूरी है। इसके लिए पूरी नींद लें। क्योंकि सोते समय आपके शरीर की मांसपेशियां अपनी मरम्मत स्वयं कर लेतीं है। जिसकी वजह से आप सारे दिन स्ट्रेस फ्री रहते हैं।
एक्सरसाइज के दौरान आप किस प्रकार सांस ले रहे हैं यह भी अपनी अहम भूमिका निभाता है। यदि आप कुछ कसरत करते समय अपनी सांस को रोक लेंगे तो आप जल्दी थक जाएंगे। साथ ही मांसपेशियों को ढीला छोड़ें तो सांस अंदर की तरफ खींचना न भूलें।
फिट रहने के लिए सिर्फ वर्कआउट ही नहीं हेल्दी लाइफस्टाइल और अच्छी डाइट भी आवश्यक है। हफ्ते में कई बार व्यायाम बदलने के बाद भी परिणाम सही मिले, ऐसा कोई जरूरी नहीं है। जाने-अनजाने व्यायाम या जिम करते समय की गयीं गलतियों के चलते भी हमें पॉजिटिव रिजल्ट नहीं मिलते। इसलिए हमें वर्कआउट करते समय इन गलतियों पर ध्यान देना होगा। जिसका रिजल्ट भी अच्छा रहे और हम फिट रहें।