
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 20, 2018 1:51 PM IST
जो लोग विनम्रता पूर्ण व्यवहार करते हैं उन्हें तनाव और अकेलापन कम महसूस होता है। © Shutterstock.
कहा जाता है कि बच्चे कच्ची मिट्टी जैसे होते हैं जिन्हें संवेदनशील बनाने के लिए उनके माता-पिता और परिवार वालों का संवेदनशील होना ज़रूरी है। थैंक्स गिविंग डे मनाने के पीछे भी इस संवेदनशीलता के महत्व को समझना ही है, जो आपको दूसरों के प्रति परोपरकारी, विनम्र और संवेदनशील होना सिखाता है। लेकिन पैरेंटिंग और व्यवहार के अलावा भी विनम्रता आपको कुछ और तरीकों से फायदे पहुंचाती है। जी हां, यह खूबी आपको सेहतमंद रहने में मदद करता है। आइए हम आपको बताते हैं विनम्र होने से क्या फायदे होते हैं-
1.तनाव से मिलती है राहत
विनम्र या संवेदनशील होने का एक बड़ा फायदा है कि आप खुद को शांत रख सकते हैं और इस वजह से आपका तनाव बढ़ता नहीं है। क्लिनिकल साइकोलॉजिकल साइंस जर्नल में छपी एस स्टडी में यह बात साबित करने की कोशिश की गयी कि जो लोग विनम्रता पूर्ण व्यवहार करते हैं उनके ढेर सारे दोस्त होते हैं। साथ ही इन लोगों को तनाव और अकेलापन कम महसूस होता है।
2. मूड रहता है बेहतर
लोग कहते हैं कि नेकी कर और दरिया में डाल। लेकिन यह नेकी आपके काम आती है। जी हां, जब आप लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं तो बदले में लोग आपके साथ भी अच्छा व्यवहार करते हैं। इससे आपको अहमियत और प्यार महसूस होता है। जब हम दूसरों के प्रति दया दिखाते हैं तो हमारा दिमाग एंडोर्फिन हार्मोन्स जारी करने का संकेत देता है। यह एक ऐसा केमिकल है जो हमें खुशी और अच्छा महसूस कराता है। साथ ही सेरोटोनिन केमिकल का निर्माण होता जो आपको संतुष्टि की भावना महसूस कराता है।
3. ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल में
विनम्रता का असर आपकी सेहत पर भी दिखता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ साइकोफिजियोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में यह बताया गया कि जो लोग दूसरों को सामाजिक रुप से सपोर्ट करते हैं, उनका ब्लड प्रेशर बाकी लोगों की तुलना में कम होता है। जैसा कि विनम्रता की वजह से आपका तनाव बढ़ नहीं पाता इस वजह से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रो में रहता है।
4. लंबी उम्र
विनम्र होने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि आप लम्बी उम्र जीते हैं। यह बात कुछ स्टडीज़ में साबित की गयी है कि जो लोग दूसरों के प्रति संवेदनशील होते हैं वो अपनी पूरी उम्र जीते हैं।।