
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 27, 2019 7:58 PM IST
Seeing the good and expressing gratitude does not damage mental health. Self-worth promotes hope and supports the defence of hope and purpose. With a positive mindset, one can overcome the most difficult situations.
खुश रहने ( Healthy Living) के लिए लोगों का धन्यवाद करना (Benefits of expressing Gratitude) भी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि, धन्यवाद या कृतज्ञता व्यक्त करना भी हेल्दी रहने का एक ज़रिया है। इसी भावना को आगे बढ़ाता है थैंक्सगिविंग वीक।
थैंक्सगिविंग वीक (Thanksgiving week) की शुरुआत 28 नवबंर के दिन से हो रही है। थैंक्सगिविंग वीक के दौरान लोग अपने आसपास के उन लोगों को धन्यवाद कहने का समय है, जिनकी वजह से लोगों की ज़िंदगी में कुछ अच्छा ( Healthy Living) होता है। इस दौरान, लोग अपने टीचर्स, परिवार और आसपास के लोगों को तोहफे देते हैं और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।(Benefits of expressing Gratitude)
यह भी पढ़ें- Dopamine: डोपामाइन बनाता है आपको खुशहाल, डायट में शामिल करें ये चीज़ें जो बढ़ाती हैं डोपामाइन।
दरअसल, मनोचिकित्सकों के अनुसार कृतज्ञता व्यक्ति को भावनात्मक स्तर पर एक बेहतर व्यक्ति ( Healthy Living) बनने में मदद करती है। इसका, अर्थ है कि जो लोग अपने जीवन में मौजूद चीज़ों और लोगों की अहमियत समझते हैं, वो ज़्यादा खुश रहते हैं।
कुछ स्टडीज़ में यह पाया गया कि कृतज्ञता अच्छी नींद और अच्छे मूड को बनाए रखने में (Benefits of expressing Gratitude) मदद कर सकती है। इसका, मतलब है कि जो लोग कृतज्ञ रहना जानते हैं, उन्हें अच्छी नींद आती है। यही नहीं, ऐसे लोगों को थकान, तनाव और बेचैनी जैसी परेशानियां भी कम होती हैं। इसका अर्थ है कि अगर आप ज़िंदगी मे खुशहाल रहना चाहते हैं तो, लोगों के प्रति कृतज्ञता दिखाएं। (Thanksgiving week)
यह भी पढ़ें- Healthy Diet Tips: सर्दियों में अपनाएं ये 2 पारम्परिक इंडियन इटिंग हैबिट्स, रहेंगे हेल्दी और खुशहाल।