
Also Read
अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का वजन प्रेगनेंसी के दौरान 23 किलो बढ़ गया था। अब वे 26 किलो वजन घटाकर बन गईं हैं फिट मॉम, जानें क्या है उनका फिटनेस सीक्रेट। © Insta/ Saniamirza
फिट इंडिया मूवमेंट हैशटेग (#FitIndiaMovement) के साथ टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। टफ वर्कआउट और फिटनेस रूटीन की मदद से सानिया ने मां बनने के बाद अपना 26 किलो वजन घटाया है। इस वीडियो को देखकर लोग एक बार फिर से सानिया मिर्जा की फिटनेस के कायल हो गए हैं। खासतौर से नई मांओं के लिए तो वे प्रेरणा बन गईं हैं। अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का वजन प्रेगनेंसी के दौरान 23 किलो बढ़ गया था। अब वे 26 किलो वजन घटाकर बन गईं हैं फिट मॉम, जानें क्या है उनका फिटनेस सीक्रेट।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सानिया मिर्जा ने वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इसमें वे काफी सारी एक्सपरसाइज करती नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो को उनके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स ने फॉलो किया है। इसमें वे खुद की क्षमताओं और तकनीक का प्रदर्शन कर रहीं हैं। ताकि अपनी फिटनेस को वापस पाया जा सके।
फिट इंडिया मूवमेंट हैशटेग के साथ अपना वर्कआउट वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, यह मेरे लिए काफी जटिल दिन था, जब मुझे थके हुए शरीर और रात भर जागने के बावजूद जिम में आना पड़ा था। मेरी बॉडी आराम करना चाहती थी और वह जिम में मेरा साथ नहीं दे रही थी। मेरे लिए वापस उसी फिटनेस को पाना मुश्किल था जैसी मैं हमेशा रहीं हूं। हालांकि मेरी तकनीक और मेरी क्षमता और बेहतर कर सकती है। पर यह सब एक रात में नहीं होता। यह लंबी प्रक्रिया है। यह तभी संभव हो सकता है, जब हम इसे ठान लेते हैं।
सानिया मिर्जा ने पिछले साल अक्टूबर में बच्चे को जन्म दिया था। तब उनका वजन 89 किलो हो गया था। © Insta/saniamirza
सानिया मिर्जा ने पिछले साल अक्टूबर में बच्चे को जन्म दिया था। तब उनका वजन 89 किलो हो गया था और वे चब्बी चीक्स के साथ काफी क्यूट लगती थीं। वे बताती हैं कि उस दौरान उनका वजन 23 किलो बढ़ गया था। पर मां बनने के कुछ समय बाद ही वे अपने वर्कआउट रूटीन पर वापस लौट आईं। जिससे उन्होंने 26 किलो वजन घटाया।