Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दस मिनट की ये ऑफि‍स एक्‍सरसाइज बचाएगी बॉडी स्टिफनैस से

घंटों एक ही पॉजीशन में रहने से शरीर में स्टिफनैस हो जाती है, जिसकी वजह से मांस‍पेशियों में खिंचाव और दर्द महसूस होने लगता है। हम आपको बता रहे हैं दस मिनट के ऐसे वर्कआउट जिन्‍हें आप घर या ऑफि‍स कहीं भी कर सकते हैं।

दस मिनट की ये ऑफि‍स एक्‍सरसाइज बचाएगी बॉडी स्टिफनैस से
घंटों एक ही पॉजीशन में रहने से शरीर में स्टिफनैस हो जाती है, जिसकी वजह से मांस‍पेशियों में खिंचाव और दर्द महसूस होने लगता है। हम आपको बता रहे हैं दस मिनट के ऐसे वर्कआउट जिन्‍हें आप घर या ऑफि‍स कहीं भी कर सकते हैं। ©Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : March 16, 2019 2:22 PM IST

लगातार ही एक पॉजीशन में रहना शरीर की संरचना के लिए ठीक नहीं हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि आपका शरीर जितना मूव करेगा उतना लचीला होगा और लचीलापन ही बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य की निशानी है। पर मजबूरन हमें कई बार एक पॉजीशन में घंटों रहना पड़ता है। जिसके कारण बॉडी में स्टिफनैस हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि छोटा मोटा व्‍यायाम करते रहें। आइए जानते हैं इसके लिए कुछ आसान से वर्कआउट।

यह भी पढ़ें - मुट्ठी भर कलौंजी तेजी से घटाएगी पेट की जिद्दी चर्बी

ठीक नहीं है लगतार बैठे रहना

Also Read

More News

बैंक जॉब, डेस्‍क जॉब और कई ऐसे कॅरियर हैं जिनमें आपको लगातार कई घंटों तक एक ही पॉजीशन में बैठे रहना पड़ता है। जिसकी वजह से मोटापा तो बढ़ता ही है कई और बीमारियों का भी जोखिम बढ़ जाता है। लगातार बैठे रहने से हृदय रोग व डायबीटीज जैसी कई बीमारियां आपको घेर लेती हैं।

यह भी पढ़ें – जानिए क्‍यों जरूरी हैं आपके लिए फि‍जीकली एक्टिव रहना

दस मिनट में करें स्‍ट्रेचिंग

  • काम करते वक्त बीच-बीच में करीब हर दो घंटे में बैठे-बैठे या खड़े होकर एक्सर्साइज करें। अगर उठकर जाना मुमकिन नहीं तो भी बैठे-बैठे एक्सर्साइज जरूर करें। इससे खून का दौरा चलता रहेगा।
  • पंजों और एड़ियों को चलाएं। आगे-पीछे झुकाएं। फिर क्लॉक वाइज और ऐंटी क्लॉक-वाइज गोल-गोल घुमाएं।
  • कुर्सी पीछे कर पैरों को स्ट्रेच करें। काफ मसल्स को खासकर स्ट्रेच करें। जब हम चलते हैं तो ये ब्लड को ऊपर की ओर पंप करती हैं।
  • गर्दन की एक्सर्साइज भी करें। छत की ओर देखें। फिर दोनों दिशाओं में गोल-गोल घुमाएं।
  • दोनों हाथों को वेस्ट लाइन पर रखकर पीछे की तरफ झुकें।
  • दोनों कंधों को बांधकर पीछे की ओर खींचें। दोनों साइड में एक-एक कर झुकें।
  • दोनों हाथों को उठाकर कंधे पर रखें और कुहनियों को घुमाकर जीरो बनाएं। इससे मसल्स लचीली बनी रहती हैं।
  • हाथों की मुट्ठी बांधें और खोलें। गोल-गोल घुमाएं। उंगलियों को स्ट्रेच करें।

यह भी पढ़ें – वीकेंड पर घूमने का है प्‍लान, तो सेहत की इन बातों का भी रखें ध्‍यान

फॉलो करें ये टिप्‍स

डेस्‍कटॉप है बेहतर – अगर आपके पास चुनने का ऑप्‍शन है तो लैपटॉप की बजाए डेस्‍कटॉप को चुनें। डेस्कटॉप की जगह एक तरह से फिक्स्ड रहती है, जिससे आमतौर पर पॉस्चर बेहतर पोजिशन में रहता है।

स्‍क्रीन हो लेवल पर – आपको कई घंटे इसी पॉजीशन में काम करना है। इसलिए जरूरी है कि स्‍क्रीन का लेवल आपके आई लेवल के बराबर हो। कंप्यूटर और कुर्सी की पोजिशन ऐसी हो कि स्क्रीन पर देखने के लिए झुकना न पड़े और न ही गर्दन को जबरन ऊपर उठाना पड़े। कीबोर्ड टेबल के ऊपर रखने की बजाय कीबोर्ड ट्रे में रखें।

हाथों को दें आराम - काम करते हुए कुहनी और हाथ आर्म रेस्ट पर रखें। इससे कंधे रिलैक्स रहते हैं और उन पर प्रेशर नहीं पड़ता।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

दूरी का रखें ध्‍यान – इन दो बातों को अच्‍छी तरह समझ लें कि स्‍क्रीन आंखों से दूर  हो तो बेहतर है मगर कुर्सी मेज के नजदीक हो। दूरी का यह ध्‍यान आपके हाथों और आंखों की सेहत के लिए अच्‍छा है।

About the Author

... Read More