
... Read More
Written By: Anshumala | Published : May 20, 2020 8:18 AM IST
Kuromame Tea: वजन घटाने के लिए पिएं ब्लैक बीन्स से बनी ये जापानी चाय, जानें फायदे और बनाने का तरीका।
Tea For Weight Loss: वजन कम करने के लिए आप अब तक ग्रीन टी पीते आ रहे होंगे, लेकिन अब पिएं ब्लैक सोयाबीन से बनी यह जापानी चाय। इसे कुरोमेम टी (Kuromame Tea) भी कहते हैं। जापान में माचा ग्रीन टी बहुत मशहूर है, लेकिन इन दिनों वहां लोग अपना वजन कम (Tea For Weight Loss) करने के लिए कुरोमेम टी यानी ब्लैक सोयाबीन से बनी चाय का सेवन कर रहे हैं। इस चाय को पीकर ना सिर्फ आप अपना वजन कम कर सकते हैं, बल्कि एंटी- एजिंग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं।
काली सोयाबीन या कुरोमेम टी (Black soybean tea benefits) में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। यह चाय एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। इस चाय को आप काली बीन्स या काली सोयाबीन से बना सकते हैं। काली सोयाबीन राशन की दुकान पर आपको मिल जाएगी। यह एक हेल्दी और सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाने वाली एक हर्बल टी है। इसमें कैफीन की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती है। ब्लैक सोयाबीन में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट को एंथोसायनिन कहते हैं। यह शरीर के लिपिड मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है। चूंकि इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है, ऐसे में इसे पीकर वजन घटाना आसान हो जाता है।
कड़ाही या पैन को गैस पर रखें। इसमें थोड़े से ब्लैक सोयाबीन्स डालकर भूनें।
जब बीन्स की बाहर की स्किन निकलने लगे, तो गैस बंद कर दें।
अब एक कटोरे में दो कप पानी डालकर उबालें। उसमें ये सोयबीन्स भी डाल दें।
इसे कुछ देर उबलने दें। जब पानी आधा हो जाए, तो आंच बंद कर दें।
बनने के बाद इसका रंग बदल जाता है। इसे आप चाहें तो ठंडा या फिर गर्म भी पी सकते हैं।
Triphala Tea Benefits: बेली फैट और वजन कम करना है, तो पिएं त्रिफला चाय, घर पर ऐसे बनाएं
1 कुरोमेम चाय (Kuromame Tea for weight loss) पीने से भूख जल्दी नहीं लगती है। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। मेटाबॉलिज्म बढ़ने से वजन कम होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। यह चाय शरीर के वसा अवशोषण (Body fat absorption) को बढ़ावा देती है।
2 यह चाय एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है, जो त्वचा के लिए एक हेल्दी चाय साबित हो सकती है। कुरोमेम चाय (Kuromame Tea benefits) त्वचा पर ग्लो लाती है। लंबी उम्र तक जंवा, चमकदार बनाए रखती है। त्वचा में नमी बनी रहेगी। असमय त्वचा पर साइंस ऑफ एजिंग के लक्षण नजर नहीं आएंगे।
3 काली सोयाबीन (Black soybean Tea) की चाय उनके लिए भी हेल्दी है, जिनका रक्तचाप (High blood pressure) बहुत अधिक रहता है। काली सोयाबीन में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो बीपी को बढ़ने नहीं देते हैं। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखकर दिल की सेहत को दुरुस्त बनाते हैं, जिससे आप हृदय रोगों से बचे रहते हैं।
4 इस चाय में कैफीन और चीनी दोनों ही नहीं होते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए यह चाय लाभदायक हो सकती है। लेकिन, इसमें चीनी डालकर पीना डायबिटीज के रोगियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
वेट लॉस टिप्स: वजन कम करने में काम आएंगे ये टिप्स, रोज करें फॉलो
मोटापा कम करने के ग्रीन टी कितनी बार पीना चाहिए, जानें बनाने का सही तरीका