Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में भी होती है शरीर में पानी की कमी, पड़ सकते हैं बीमार, इन इज़ी टिप्स की मदद से खुद को रखें हाइड्रेटेड

सर्दियों में अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो इससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

सर्दियों में भी होती है शरीर में पानी की कमी, पड़ सकते हैं बीमार, इन इज़ी टिप्स की मदद से खुद को रखें हाइड्रेटेड

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 8, 2023 9:08 PM IST

Winter dehydration: गर्मियों की तरह ही सर्दियों में भी शरीर में पानी की कमी होती है। हालांकि, सर्दियों में ठंड की वजह से लोगों को कम प्यास लगती है और लोग पानी भी कम पीते हैं। लेकिन, सर्दियों में होनेवाला डिहाइड्रेशन अधिक गम्भीर हो सकता है। सर्दियों में अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो इससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। इस लेख में पढ़ें सर्दियों में डिहाइड्रेशन (winter dehydration) के कारण, लक्षण और इससे बचाव के उपाय।

सर्दियों में क्यों हो जाती है शरीर में पानी की कमी (Winter dehydration causes)

भले ही सर्दियों में आपको पसीने ना आएं लेकिन फिर भी सर्दियों में भी शरीर में पानी की कमी हो सकती है। सर्दियों में डिहाइड्रेशन के कुछ बड़े कारण यह भी हैं-

पानी पीने की कम इच्छा

Also Read

More News

हवा में रूखापन

घर के भीतर गर्मी बढ़ना

चाय-कॉफी और अन्य कैफीन वाले ड्रिंक्स का अधिक सेवन

इन संकेतों से समझें शरीर में हो गयी है पानी की कमी (Symptoms of dehydration):

अचानक से प्यास बढ़ जाना

ड्राई स्किन

सिरदर्द और थकान

गम्भी लक्षण

यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (urinary tract infections)

किडनी स्टोन्स या पथरी (kidney stones)

कमजोर इम्यून सिस्टम ( weak immune function)

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए करें ये उपाय (How to combat winter dehydration)

थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीएं

ठंडे मौसम में अपने साथ एक पानी की बोतल रखें और थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी पीएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपके शरीर को सही तरीके से काम करने में सहायता होगी और शरीर के हर हिस्से तक पोषक तत्वों की सप्लाई भी आसानी से होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हेल्दी ड्रिंक्स पीएं

सर्दियों में गर्माहट के लिए लोग बार-बार चाय-कॉफी पीते हैं जिससे शरीर में पानी का लेवल कम हो जाता है और डिहाइड्रेशन की समस्या गम्भीर हो सकती है। ऐसे में चाय-कॉफी की जगह हर्बल टी, काढ़ा और सूप जैसी चीजों का सेवन करें।