Sweet Potato for Weight Loss : शकरकंद खाकर एक महीने में कम करें अपना वजन

कुछ लोग वजन कम करने के चक्कर में खाना-पीना ही छोड़ देते हैं। वजन कम करने के लिए आपको सही वेट लॉस डायट प्लान (Weight loss diet plan) फॉलो करना चाहिए। उन चीजों को अधिक खाना चाहिए, जिनमें कैलोरी कम हो। शकरकंद यानी मीठा आलू बेस्ट ऑप्शन हो सकता है वजन कम (Sweet Potato for Weight Loss) करने के लिए।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 19, 2020 7:13 PM IST

शकरकंद (Sweet potato) दिखता आलू जैसा है, लेकिन आलू से भी अधिक हेल्दी होता है। इसका स्वाद मीठा होता है। सेहत को यह कई तरह से लाभ पहुंचाता है। ऊर्जा से भरपूर शकरकंद में फाइबर अधिक होता है। ऐसे में उन लोगों को इसका सेवन अधिक करना चाहिए, जो वजन करने की कोशिश में लगे हुए हैं। दरअसल, फाइबर भूख कम करती है, जिससे आप अधिक खाने से बचे रहते हैं। कुछ लोग वजन कम करने के चक्कर में खाना-पीना ही छोड़ देते हैं। इससे आप और भी ज्यादा कमजोर हो सकते हैं। वजन कम करने के लिए आपको सही वेट लॉस डायट प्लान (Weight loss diet plan) फॉलो करना चाहिए। उन चीजों को अधिक खाना चाहिए, जिनमें कैलोरी कम हो। शकरकंद यानी मीठे आलू बेस्ट ऑप्शन हो सकता है वजन कम (Sweet Potato for Weight Loss) करने के लिए।

शकरकंद से वजन करें कम (Sweet Potato for Weight Loss) 

शकरकंदी में प्रोटीन, स्टार्च, विटामिन, मिनरल्स काफी मात्रा में होते हैं। यह शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करते हैं। मोटापा कम करने के लिए शकरकंद का सेवन कर सकते हैं।

फाइबर होता है अधिक

शकरकंद में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है इसलिए ये आपकी भूख मिटाने का हेल्दी ऑप्शन है। फाइबर के कारण आपका पेट देर तक भरा रहता है और आप अनहेल्दी स्नैक खाने से बच जाते हैं। एक मध्यम आकार के शकरकंद में 4 ग्राम फाइबर होता है।

शकरकंद खाएं डायबिटीज रहेगा कंट्रोल में, और भी होंगे कई सेहत लाभ

ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करे

कोक्रेन डेटाबेस ऑफ सिस्टेमैटिक रिव्यूज़ जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में ये बात सामने आई कि भले ही शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है लेकिन ये एडिपोनेक्टिन (adiponectin) तत्व देता है जो आपके शरीर में ब्लड शुगर को नियमित करने वाले हार्मोन को बढ़ाता है। ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होने से भूख में नियंत्रण भी होता है। लेकिन ध्यान रखें कि आप शकरकंद को उबालकर या भाप में पका कर खाएं, तल कर या रोस्ट करके नहीं।

प्राकृतिक रूप से होता है मीठा

शकरकंद को मीठा आलू इसीलिए कहा जाता है क्योंकि ये आलू जैसी दिखती है और स्वाद में मीठी होती है। बाकी मीठी चीज़ों की तरह इसमें ढेर सारी कैलोरी भी नहीं होती। एक अध्ययन के अनुसार, एक मीडियम शकरकंद में 30 कैलोरी ही होती है। जब भी आपका मीठा खाने का दिल हो तो शकरकंद खाएं। ये न सिर्फ आपका मोटापा कम (Sweet Potato for Weight Loss in Hindi) करने में मदद करती है, बल्कि इसमें काफी मात्रा में विटामिन ए होता है जो आपकी आंखों को स्वस्थ रखता है और इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।

वेट लॉस डाइट प्लान जो 1 महीने में 4 से 5 किलो वजन कम करता है

Weight Loss Recipe: पत्ता गोभी का सूप पीकर 7 दिनों में 5 किलो वजन करें कम, जानें इस सूप के फायदे और रेसिपी

Coconut Oil & Weight Loss: क्या नारियल तेल से वजन होता है कम? जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source