गर्मियों में जरूरी है पसीना आना, जानें इसके पांच फायदे

अगर गर्मियों के मौसम में भी आप अपने शरीर पर पसीना नहीं आने दे रहे तो इस तरह आप अपनी सेहत का नुकसान कर रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : June 3, 2019 11:05 AM IST

पसीना आना शरीर की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। शरीर के तापमान को संतुलित रखने के लिए पसीना आना बहुत जरूरी है। पर इन दिनों हमारे पास इतने आधुनिक उपकरण हैं कि भरी गर्मी में भी हम पसीने को अनुभव नहीं कर पाते। पर क्‍या आप जानते हैं कि शरीर की यह सुविधानक स्थिति आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए कितनी नुकसानदायक है।

पसीना न आना है नुकसानदायक

घर, दफ्तर यहां तक की सफर में भी एयरकंडीशनर होने की वजह से आजकल लोगों को पसीना आता ही नहीं है। जबकि यह शरीर के लिए बहुत जरूरी प्रक्रिया है। पसीना शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। पसीना आने से बॉडी क्लीन रहती है और सारे हार्मफुल टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। पर अगर आपको पसीना नहीं आ रहा तो यह पूरी प्रक्रिया बाधित होती है। जिससे घबराहट, ब्‍लड प्रेशर और बुखार भी आ सकता है।

पसीना आने से शरीर को होते हैं ये पांच फायदे

वजन घटाए

व्यायाम करते समय शरीर मे से जितना पसीना निकलता है उतना ही शरीर में से कैलोरी बर्न होती है। जो वजन कम करने में मदद करती है।

ग्लोइंग स्किन

अधिक मात्रा में पसीना निकलने से डेड सेल्स निकल जाते हैं जिससे त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है।

यह भी पढ़ें - चाय-कॉफी नहीं, इस हेल्‍दी ड्रिंक से करें दिन की शुरूआत

डिटॉक्सिफि‍केशन 

पसीना आने से आपके शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। अल्कोहल और नमक को शरीर से बाहर निकालने मे भी यह मदद करता है।

यह भी पढ़ें -  जानिए क्‍यों जरूरी है सुबह उठकर मलासन में बैठना, मलासन के लाभ

बैलेंस रहता है बॉडी टेंपरेचर 

पसीना आपके बॉडी टेंपरेचर को बैलेंस रखने का नेचुरल तरीका है। जिससे आप गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचे रहते हैं।

यह भी पढ़ें - गर्मी की लहर से बचना है तो शरीर में रखें तरावट

किडनी स्टोन से बचाए

पसीना निकलने से किडनी में पथरी बनने की सम्भावना काफी कम हो जाती हैं। किडनी में स्टोन नमक और कैल्शियम के जमा होने के कारण ही होती है। लेकिन पसीने के जरिये नमक शरीर से बाहर निकल जाता है और कैल्शियम को हड्डियां सोख लेती हैं। अगर पसीना निकलने के बाद पानी ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पिएं तो किडनी में पथर बनने से रोका जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source