
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : April 5, 2018 5:41 PM IST
सुष्मिता सेन जो अपने बोल्ड फैसलों के साथ साथ अक्सर अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर किए हैं। ये वीडियो इस बात का सबूत हैं कि सुष्मिता सेन फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करती हैं। 1994 मिस यूनिवर्स सुष्मिता को इन वर्कआउट वीडियोज की वजह से खूब तारीफें मिल रही हैं। दरअसल ये वीडियोज देखने के बाद उनकी फिटनेस का राज सबके सामने है। वीडियो में सुष्मिता सबसे कठीन पुशअप्स करती नजर आ रही हैं। सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की अपने वर्कआउट रूटीन से जुड़ी हुई कुछ तस्वीरें और वीडियो हम आपको भी यहां दिखाते हैं। सुष्मिता के इस वीडियो में सुष्मिता काफी मेहनत करती नज़र आ रही हैं। सुष्मिता हार्ड बेस के ग्लव्स पहन कर पुश अप्श कर रही हैं। इस वीडियाे में सुष्मिता ने अपने फैंस को एक बार फिर मौका दिया है कि वो उनके कायल बन जाएं। खास बात ये कि सुष्मिता के सभी वीडियो और तस्वीरों को लोगों से लाइक्स और अच्छे कमेंट्स मिल रहे हैं। सुष्मिता फिट रहने के लिए क्या क्या करती हैं उसकी एक झलक मिलती है यहां भी.. “Stay STRONG Be DIFFERENT...Your destiny is in YOUR hands, get out there & HUNT IT”💪💋 #lonewolf#inspiration#discipline#callisthenics#gymnasticrings#progression#inspiredliving 👊❤️I love you guys!!! Good Morning!!!😉 pic.twitter.com/hBPGXVL6Sr — sushmita sen (@thesushmitasen) March 23, 2018
स्रोत: Instagram